जयपुर पोलो सीजन में खेलेंगे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान मैक्स चार्ल्सटन, आगामी दो बड़े हाई-गोल टूर्नामेंटों के लिए किया आमंत्रित 

8 हैंडीकैप पर खेल चुके हैं चार्ल्सटन 

जयपुर पोलो सीजन में खेलेंगे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान मैक्स चार्ल्सटन, आगामी दो बड़े हाई-गोल टूर्नामेंटों के लिए किया आमंत्रित 

इंग्लैंड के दिग्गज पोलो खिलाड़ी और पूर्व कप्तान मैक्स चार्ल्सटन पहली बार जयपुर पोलो सीजन में खेलेंगे। वे जिन्दल/बेदला टीम से राफेल्स सिरमौर कप और जयपुर ओपन महाराजा भवानी सिंह कप में हिस्सा लेंगे। 6 हैंडीकैप पर खेल रहे चार्ल्सटन की मौजूदगी से टीम की मजबूती और जयपुर सीजन का आकर्षण बढ़ेगा।

जयपुर। इंग्लैंड के दिग्गज पोलो खिलाड़ी और पूर्व कप्तान मैक्स चार्ल्सटन पहली बार जयपुर पोलो सीजन में खेलते नजर आएंगे। चार्ल्सटन जयपुर पहुंचे और पैट्रन्स पोलो क्लब (पीपीसी) मैदान पर टीम के साथ अभ्यास सत्र में भी शामिल हुए। उन्हें जिन्दल/बेदला पोलो टीम ने आगामी दो बड़े हाई-गोल टूर्नामेंटों के लिए आमंत्रित किया है। करीब एक दशक बाद भारत लौटे चार्ल्सटन इससे पहले दिल्ली पोलो सीजन में सहारा और जिन्दल टीमों के लिए खेल चुके हैं, लेकिन जयपुर में यह उनका पहला प्रतिस्पर्धी अनुभव होगा। उनकी मौजूदगी से न केवल जिन्दल/बेदला टीम की ताकत बढ़ेगी, बल्कि जयपुर सीजन का आकर्षण भी बढ़ेगा।

सिरमौर कप और जयपुर ओपन में खेलेंगे :

जिन्दल टीम ने चार्ल्सटन को जयपुर पोलो सीजन के दो प्रतिष्ठित हाई-गोल टूर्नामेंट 14 गोल राफेल्स सिरमौर कप और जयपुर ओपन महाराजा भवानी सिंह कप के लिए शामिल किया है। राफेल्स सिरमौर कप का आयोजन 9 से 15 फरवरी तक किया जाएगा, जबकि भवानी सिंह कप 23 फरवरी से 1 मार्च तक खेला जाएगा। चार्ल्सटन जिन्दल/बेदला टीम में हिम्मत सिंह बेदला की जगह लेंगे, जिन्हें हाल ही में पीपीसी ग्राउंड पर महाराजा मानसिंह पोलो कप के दौरान चोट लग गई थी।

8 हैंडीकैप पर खेल चुके हैं चार्ल्सटन :

Read More रणजी फाइनल : कश्मीर का पहली बार चैंपियन बनना पक्का, आकिब का पंजा, कर्नाटक पारी 293 पर ढेर

मैक्स चार्ल्सटन इंग्लैंड पोलो टीम के कप्तान रह चुके हैं और अपने करियर में 8 हैंडीकैप तक खेल चुके हैं। वर्तमान में वे 6 हैंडीकैप पर प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं, जबकि एरिना पोलो में उनका हैंडीकैप 10 तक रहा है। हाल ही में उन्होंने स्विट्जरलैंड में आयोजित प्रतिष्ठित स्नो पोलो टूर्नामेंट जीतकर शानदार फॉर्म का संकेत दिया है।

Read More ऑल इंडिया हनुमान सिंह महिला हैंडबॉल के चैंपियन का फैसला, सेमीफाइनल में राजस्थान का मुकाबला नॉर्दर्न रेलवे से 

जयपुर सीजन में 6 गोल के 5वें खिलाड़ी :

Read More टी-20 विश्वकप : भारत चौथी बार फाइनल में, इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हराया

इस बार जयपुर पोलो सीजन में 6 हैंडीकैप के चार विदेशी खिलाड़ी पहले ही हिस्सा ले रहे हैं और चार्ल्सटन के जुड़ने से यह संख्या पांच हो गई है। इससे पहले राजमाता गायत्री देवी कप, कोग्निवेरा कप और वर्तमान में चल रहे महाराजा मानसिंह कप में 6 गोल के खिलाड़ी मनोलो लोरेंटे, सेंटियागो मराम्बियो, मैटियास विआल और अलेजो अराम्बुरु अलग-अलग टीमों से खेलते नजर आए हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका