चौथा टी-20 : न्यूजीलैंड 50 रन से जीता, भारत पर जीत में साइफर्ट और सैंटनर चमके

शिवम दुबे ने 15 गेंद पर लगाई फिफ्टी 

चौथा टी-20 : न्यूजीलैंड 50 रन से जीता, भारत पर जीत में साइफर्ट और सैंटनर चमके

चौथे टी-20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 50 रन से हराया। टिम साइफर्ट (64) और डेवन कॉन्वे (44) की साझेदारी से कीवी टीम ने 215/7 बनाए। जवाब में भारत 165 पर सिमट गया। मिचेल सैंटनर ने 3 विकेट लिए। शिवम दुबे ने 15 गेंदों में अर्धशतक सहित 65 रन बनाए। सीरीज में भारत 3-1 से आगे है।

विशाखापत्तनम। सलामी बल्लेबाज टिम साइफर्ट (64) और डेवन कॉन्वे (44) के मध्य शतकीय साझेदारी के बाद मिचेल सैंटनर (26 पर 3) की घातक गेंदबाजी की मदद से न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मुकाबले में भारत को 50 रनों से पराजित कर दिया। इस हार के बाद भी भारत पांच टी-20 मैचों की सीरीज में 3-1 से आगे है।

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 215 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.4 ओवर में 165 रन ही बना सकी।

भारत की शुरुआत काफी खराब रही। 9 रन पर ही अभिषेक शर्मा (0) और कप्तान सूर्याकुमार यादव (8) सस्ते में लौट गये। तीसरे विकेट के लिए संजू सैमसन (24) और रिंकू सिंह  (39) ने 46 रन जोड़े। सैंटनर ने संजू और हार्दिक पांड्या को आउट कर स्कोर 4 विकेट पर 63 रन कर दिया। फॉक्स ने रिंकू को पगबाधा आउट कर भारत का स्कोर 5 विकेट  पर 145 रन कर दिया था। इसके बाद शिवम दुबे ने ईश सोढ़ी के  ओवर में छक्को और चौको की बौछार कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वह निराशपूर्ण रन आउट हुआ। दुबे के आउट होने के बाद भारतीय पारी 165 रनों पर ढेर हो गई। दुबे ने 23 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्के लगा 65 रन बनाए।

शिवम दुबे ने 15 गेंद पर लगाई फिफ्टी :

Read More असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव : 7 और 10 को गुवाहाटी में होने हैं आईपीएल मैच, बदलाव की उम्मीद में जयपुर में तैयारी तेज

भारतीय टीम की ओर से शिवम दुबे (65 रन, 23 गेंद) ने विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 15 गेंद पर फिफ्टी पूरी की। वे सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले भारतीय बैटर्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उनके आगे अभिषेक शर्मा (14 बॉल) और युवराज सिंह (12 बॉल) हैं। 
 

Read More आईपीएल-2026 का कार्यक्रम जारी : पहले चरण में होंगे 20 मुकाबले, आरसीबी और हैदराबाद में होगा उद्घाटन मुकाबला 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत