पहली पारी की बढ़त के आधार पर गीता आश्रम क्रिकेट एकेडमी ने आरएस के खिलाफ जीत दर्ज की, मैच ड्रॉ

यश मीना बने प्लेयर ऑफ द टूनामेंट, आरएस के गेंदबाज मनन कुमावत ने सबसे ज्यादा 7 विकेट चटकाए

पहली पारी की बढ़त के आधार पर गीता आश्रम क्रिकेट एकेडमी ने आरएस के खिलाफ जीत दर्ज की, मैच ड्रॉ
आरबीएम क्रिकेट ग्राउंड में गीता आश्रम अकादमी और आरएस अकादमी के बीच टेस्ट मैच ड्रॉ। गगन मीणा (123) और यश मीणा (144) की शानदार पारियों से गीता आश्रम ने पहली पारी में 344 रन। आरएस अकादमी ने जवाब में 219 रन।

जयपुर। आरबीएम क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए टेस्ट मैच में गीता आश्रम अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। जिसमें गीता आश्रम की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर गगन मीणा ने 123 रनों की शतकीय पारी खेली। इसके बाद यश मीणा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 96 गेंदों में 23 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 144 रन बनाए। आरएस एकेडमी की ओर से मनन कुमावत सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 68 रन देकर 6 विकेट चटकाए।

जवाब में आरएस एकेडमी की टीम 219 रनों पर ही ढेर हो गई और गीता आश्रम को 125 रनों की बड़ी बढ़त मिली। टीम की तरफ से देवांश सिंह ने सर्वाधिक 53 रन और अंकित जाट ने 37 रन बनाए। गाका के गेंदबाज यश मीणा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 4 रन देकर 3 विकेट झटके।

दूसरी पारी में गीता आश्रम की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। यश मीणा (35 रन) और गगन मीणा (30 रन) को छोड़कर कोई दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। आरएस एकेडमी के अंगद देव तिवारी ने 4 और प्रियंशु चौधरी ने 3 विकेट लिए।

जीत के लिए मिले लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच समाप्त होने तक आरएस एकेडमी ने 8 विकेट पर 100 रन बनाए। देवांश सिंह ने फिर से जुझारू 26 रन बनाए। गीता आश्रम की ओर से जसवंत कच्छावा ने 2 विकेट लिए। मैच ड्रॉ पर छूटा। गीता आश्रम अकादमी के कोच दिलशाद शाह और आरएस अकादमी के कोच ने गीता आश्रम अकादमी के खिलाडियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

Read More स्पेन के जीत के जश्न के दौरान पोडियम पर रुके रहे ट्रंप, वीडियो वायरल

 

Read More टी-20 : श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में चखा पहली जीत का स्वाद, भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

Post Comment

Comment List

Latest News

कैथेटर तकनीक से जटिल हृदय रोगों का इलाज संभव, एक्सपर्ट्स ने सिखाई दुर्लभ एंजियोप्लास्टी  कैथेटर तकनीक से जटिल हृदय रोगों का इलाज संभव, एक्सपर्ट्स ने सिखाई दुर्लभ एंजियोप्लास्टी 
जयपुर में आयोजित ट्रांस-कैथेटर लर्निंग प्रोग्राम में देश-विदेश के हृदय विशेषज्ञों ने बिना चीर-फाड़ वाली अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया।...
भिंड में दिल दहला देने वाला हादसा: गुटखा थूकने के लिए खोला कार का दरवाजा, मासूम सड़क पर गिरा, पहिए से कुचलकर मौत
ईरानी व्यापारिक जहाज पर कथित हमला: एक नाविक की मौत, यूक्रेन के खिलाफ तेहरान ने दर्ज कराया कड़ा विरोध
फिरौती मांगने की वारदात का त्वरित खुलासा: 2 आरोपी दबोचे, एक फरार
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: दोहरीकरण कार्य के चलते उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस 28 और 29 जुलाई को बदले मार्ग से चलेगी
पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 2091 अंक टूटा, अगले सप्ताह फेड बैठक और नतीजों पर नजर
धौलपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल