भारत पर सोने की बरसात: क्रिकेट- हॉकी में गोल्डन डबल तीरन्दाजी, गोल्फ और कुश्ती में भी सोना

मलेशिया को 5-1 से रौंदकर हासिल किया गोल्ड और ओलंपिक कोटा

भारत पर सोने की बरसात: क्रिकेट- हॉकी में गोल्डन डबल तीरन्दाजी, गोल्फ और कुश्ती में भी सोना
आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारत ने शनिवार को 5 स्वर्ण पदक जीते। भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल जीता। वहीं, पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक रक्षा के साथ 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया।

आइची-नागोया। एशियाई खेलों में शनिवार को भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण पद और अपने खाते में जोड़े। भारत की क्रिकेट टीम ने चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 211 रन बनाए। यह पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा टी-20 स्कोर है। जवाब में पाकिस्तान की टीम 6 विकेट पर 192 रन ही बना सकी। भारत की जीत के हीरो अभिषेक शर्मा ने 61 और तिलक वर्मा ने नाबाद 51 रनों की पारी खेली। वहीं गेंदबाजी में अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुन्दर और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट झटके। 

हॉकी: मलेशिया को 5-1 से हराया

हॉकी में भी भारतीय पुरुष टीम ने मलेशिया को 5-1 से हरा गोल्डन डबल पूरा किया। फाइनल में भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए। उन्होंने 11वें और 57वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किए। इसके अलावा, जुगराज ने 23वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर, 42वें मिनट में हार्दिक ने पेनल्टी स्ट्रोक पर और 54वें मिनट में शिलानंद ने फील्ड गोल किया। भारत ने इस जीत के साथ ही 2028 के लॉसएंजिल्स ओलंपिक खेलों के लिए भी सीधे क्वालीफाई कर लिया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार
फाइनेंशियल एक्सप्रेस लीडरशिप अवॉर्ड्स के उद्घाटन संस्करण में बेला कासा को ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’ चुना गया है।यह पुरस्कार बेला...
‘परिसीमन का मकसद BJP को फायदा पहुंचाना था’, SIR को लेकर उमर अब्दुल्ला ने जताई बड़ी चिंता
विदेश से पढ़कर आए डॉक्टर : 23 दिन हुआ धरना, 12 दिन से भूख हड़ताल, स्टाइपेंड की मांग अधूरी 
पंजाब में 'आप' सरकार के भ्रष्टाचार का खेल खत्म होने का समय: सुनील जाखड़
टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर तक मिलेगा छूट का मौका
तातोपानी बंदरगाह को फिर से चालू करने के लिए चीन से बातचीत कर रहा नेपाल, लामसाल ने कहा- लगातार हो रही बातचीत
‘ज्ञानेश कुमार हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारों से गूंजा विरोध मार्च, इंडिया गठबंधन ने चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा