डीसीएल के चैप्टर-2 की भव्य घोषणा : सितम्बर में होगा आयोजन, ऑक्शन से चुनी जाएंगी टीमें

बनाया अनूठा रिकॉर्ड 

डीसीएल के चैप्टर-2 की भव्य घोषणा : सितम्बर में होगा आयोजन, ऑक्शन से चुनी जाएंगी टीमें

डीसीएल चैप्टर-2 का भव्य लॉन्च सिटी पैलेस में। आयोजक डॉ. संजय सकरवाल ने बताया कि लीग सितंबर में होगी और टीम चयन ऑक्शन से होगा। पहले चैप्टर में पैथो स्कोप इलेवन विजेता। लीग ने डॉक्टरों की सबसे बड़ी भागीदारी के लिए Asia Book of Records में स्थान।

जयपुर। डॉक्टर्स कॉरपोरेट लीग (डीसीएल) के चैप्टर-2 की सिटी पैलेस में आयोजित भव्य कार्यक्रम में की गई। किडनी एण्ड हॉर्ट वैलनेस फाउण्डेशन के फाउण्डर और ऑर्गनाइजिंग चेयरपर्सन डॉ. संजय सकरवाल ने बताया कि लीग के दूसरे चरण का आयोजन सितम्बर माह में किया जाएगा। इससे पूर्व लीग में हिस्सा लेने वाली टीमों का चयन ऑक्शन के आधार पर किया जाएगा। चैप्टर-2 के लांचिंग कार्यक्रम में लोहागढ़ ग्रुप ऑफ कंपनीज के ओनर भगत सिंह और एडवोकेट दीपक चौहान अतिथि के रूप में मौजूद थे।

कार्यक्रम में लीग के पहले चैप्टर की विजेता और उपविजेता टीमों के साथ बेस्ट प्लेयर्स का भी सम्मान किया गया। डॉ. सकरवाल ने बताया कि गत वर्ष सितम्बर में आयोजित लीग के पहले चैप्टर में पैथो स्कोप इलेवन चैंपियन बनी, जबकि सोनी हॉस्पिटल उपविजेता रही। लीग में 10 टीमों ने हिस्सा लिया और कुल 32 मैच आयोजित किए गए।

बनाया अनूठा रिकॉर्ड :

आयोजन सचिव डॉ. सतीश जैन ने बताया कि इस लीग ने एक अनूठा रिकॉर्ड भी कायम किया है। उन्होंने कहा कि किडनी और हृदय रोग के प्रति जागरूकता के अभियान के साथ आयोजित इस टी-20 लीग में डॉक्टर्स की सबसे बड़ी भागीदारी को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। 

Read More राजस्थान रॉयल्स को जयपुर में खूब प्यार मिला, रियान पराग- मैं असम का हूं तो गुवाहाटी में मिलता है दर्शकों का ज्यादा समर्थन

Post Comment

Comment List

Latest News

ईद की रौनक से महके घर-आंगन : अदा की गई नमाज, सेवइयों का लिया आनंद ईद की रौनक से महके घर-आंगन : अदा की गई नमाज, सेवइयों का लिया आनंद
शहर व आसपास के क्षेत्रों में ईद का पर्व हर्षोल्लास और उल्लास के साथ मनाया। सुबह से ही घरों में...
2050 तक आलसी हो जाएंगे भारतीय : गर्मी से बढ़ेगा हार्ट अटैक-डायबिटीज का जोखिम, लैंसेट रिपोर्ट में 156 देशों के डेटा का एनालेसिस
अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस समारोह : पर्यावरण संरक्षण के लिए कई अहम पहलें हुईं साकार, वन क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था और अधिक सशक्त
48 वर्ष की हुई रानी मुखर्जी : अभिनय से दर्शकों के दिलों में बनाई खास जगह, जानें 1997 में डेब्यू से फिल्म ‘ब्लैक’ तक के शानदार सफर के बारे में 
एटीएम में ठगी : बातों में उलझाकर युवक का कार्ड बदला, 2.30 लाख रुपये पार
ईरान ने अमेरिका और इजरायल के साथ युद्धविराम की संभावना को नकारा, होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से गहराया ईंधन संकट
ईद-उल-फितर पर मायावती ने दी देश और प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं: समतामूलक विकास को मिले रफ्तार, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की