गुलाबी नगर ओपन चेस टूर्नामेंट : अर्नव गुप्ता ने जीता खिताब, अनुज चोमाल रहे उपविजेता

वर्नित दीक्षित ने 6 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त

गुलाबी नगर ओपन चेस टूर्नामेंट : अर्नव गुप्ता ने जीता खिताब, अनुज चोमाल रहे उपविजेता

तीसरे गुलाबी नगर ओपन शतरंज टूर्नामेंट में अर्नव गुप्ता ने 6.5 अंकों के साथ खिताब जीता। समान अंक होने पर बेहतर टाई-ब्रेक से अनुज चोमाल उपविजेता। वर्नित दीक्षित तीसरे स्थान पर। विभिन्न आयु वर्गों में अद्वैत, युवराज, कृतज्ञ और शिवम विजेता, महिला वर्ग में टीशा और सीनियर में अखिलेश अव्वल।

जयपुर। अर्नव गुप्ता ने 60 हजार रुपए इनामी राशि के तीसरे गुलाबी नगर ओपन चेस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। स्विस सिस्टम से खेले 7 राउण्ड के बाद अर्नव और अनुज चोमाल प्रत्येक ने 6.5 अंक हासिल किए, लेकिन बेहतर टाई-ब्रेक के आधार पर अर्नव विजेता और अनुज उपविजेता बने।

वर्नित दीक्षित ने 6 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-9 आयु वर्ग में अद्वैत माहेश्वरी, अंडर-11 में युवराज वैष्णव, अंडर-13 में कृतज्ञ सिंह और अंडर-15 में शिवम खेत्रपाल विजेता रहे। महिला वर्ग में टीशा ब्याडवाल प्रथम रहीं, जबकि सीनियर (60+) कैटेगरी में जकर अखिलेश ने बाजी मारी। बेस्ट अनरेटेड खिलाड़ी का पुरस्कार ईशान खत्री को मिला। समापन समारोह में एसआरएन इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर उषा शर्मा और जिला शतरंज संघ की अध्यक्ष आशा भार्गव ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ