आईपीएल-2025 : पर्पल कैप तालिका में हार्दिक दूसरे स्थान पर

चार ओवर में 42 रन देकर एक विकेट लिया

आईपीएल-2025 : पर्पल कैप तालिका में हार्दिक दूसरे स्थान पर

मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के लीडरबोर्ड में सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या खुद को ऊपर की ओर लेकर गए हैं।

नई दिल्ली। आईपीएल-2025 में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के लीडरबोर्ड में सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या खुद को ऊपर की ओर लेकर गए हैं। पर्पल कैप लीडरबोर्ड में नूर अहमद सात मैचों में 12 विकेटों के साथ अब भी नंबर एक पर हैं, लेकिन उनके ठीक नीचे छह मैचों में 11 विकेट लेकर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या हैं।

गुरुवार रात उन्होंने चार ओवर में 42 रन देकर एक विकेट लिया और इस प्रदर्शन के बाद वह पर्पल कैप तालिका में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए।दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव, चेन्नई सुपर किंग्स के खलील अहमद और लखनऊ सुपर जायंट्स के शार्दुल ठाकुर ने भी इस टूनार्मेंट में अब तक 11 विकेट ही लिए हैं। ऑरेंज कैप तालिका के शीर्ष पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। निकोलस पूरन (एलएसजी), बी साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) और मिचेल मार्श (एलएसजी) पहले तीन स्थानों पर हैं। लेकिन सूर्यकुमार यादव हैदराबाद के खिलाफ 15 गेंदों में 26 रन बनाते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सात पारियों में 44.16 के औसत और 151.42 के स्ट्राइक रेट से 265 रन बनाए हैं।


 

Post Comment

Comment List

Latest News

सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी 2.72 लाख के पार, चांदी 1500 रुपए और सोना 300 रुपए महंगा  सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी 2.72 लाख के पार, चांदी 1500 रुपए और सोना 300 रुपए महंगा 
जयपुर सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में भारी तेजी दर्ज की गई। आयात पाबंदियों के चलते चांदी...
मिडसिप्स-एनजेड 2026 का आयोजन : मानसिक रोगों के जटिल मामलों के उपचार, शोध और जागरूकता पर 300 चिकित्सकों ने की चर्चा
बिहार में पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगी आग : धुआं निकलते देख ट्रेन से उतरे यात्री, प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी ट्रेन
फिटनेस अवतार में नजर आए सलमान खान, शेयर की हुई तस्वीर में सुपरस्टार फ्लॉन्ट करते दिखे रिप्ड एब्स फ्लॉन्ट
मुख्यमंत्री ने ली राजस्व संग्रहण को लेकर बैठक, कहा- राजस्व संग्रहण प्रणाली को मजबूत कर बकाया वसूली में लाएं तेजी
केरल में नई सरकार का आगाज़ : 6 बार विधायक रह चुके वी. डी. सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंत्रीमंड़ल की टीम में 20 मंत्री शामिल
आईपीएल-2026 :  वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली के अर्धशतक, आरसीबी शान से प्लेऑफ में, पंजाब किंग्स को दी शिकस्त