हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास : सर्वाधिक मैच खेलने वाली खिलाड़ी बनी, सूजी बेट्स को छोड़ा पीछे 

यह उनका 356वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास : सर्वाधिक मैच खेलने वाली खिलाड़ी बनी, सूजी बेट्स को छोड़ा पीछे 

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 356वां मैच खेलकर सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (355) को पीछे छोड़ा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 में भारत 19 रन से हार गया।

कैनबरा। भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया। वह सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाली शीर्ष महिला खिलाड़ी बन गईं। इस मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी सूजी बेट्स को पीछे छोड़ दिया।

भारतीय टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है और तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। दूसरा मुकाबला कैनबरा में खेला गया, जिसमें मेजबानों ने भारत को 19 रनों से हराकर सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दी। इससे पहले टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को शुरूआती मुकाबले में मात दी थी।

हरमनप्रीत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड :

दूसरे टी-20 मुकाबले में उतरते ही भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं। यह उनका 356वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (355 ) के नाम दर्ज था।

Read More महाशिवरात्रि पर महाविजय : भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया, श्रीलंका में सूर्य सेना का धमाल

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर तीखा हमला, इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में आचरण को बताया शर्मनाक भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर तीखा हमला, इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में आचरण को बताया शर्मनाक
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इंडिया एआई समिट में कांग्रेस के व्यवहार की आलोचना करते हुए इसे वैश्विक मंच पर भारत...
सीएम ममता ने लगाया एसआईआर प्रक्रिया में 10 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम कम होने का आरोप, 28 फरवरी को प्रकाशित होगी अंतिम सूची
ऑप्टिकल संचार और 6जी तकनीक में चीन को मिली बड़ी कामयाबी, डेटा ट्रांसमिशन की गति में स्थापित किया नया विश्व कीर्तिमान
अब अफसर सीधे सुनेंगे जनता की बात, 181 हेल्पलाइन पर 35 सीनियर IAS की तैनाती
राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में पार्किंग ठेकेदार को चिकित्सालय अधीक्षक अरविंद खरे ने जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला
डॉ. डेविड फ्रॉले ने की सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, आयुर्वेद व सनातन संस्कृति पर हुई चर्चा, बोलें-राजनीति का शुद्धिकरण कर रहे सीएम 
केबीसी विजेता आशीष को जन्मदिन पर मिली 'हीरो एक्सट्रीम' की सौगात