हॉकी वर्ल्ड कप : 32 साल का सूखा नहीं हुआ समाप्त, इंग्लैंड ने भारत को 4-2 से दी शिकस्त

भारत-पाक मैच 19 को

हॉकी वर्ल्ड कप : 32 साल का सूखा नहीं हुआ समाप्त, इंग्लैंड ने भारत को 4-2 से दी शिकस्त
भारत को हॉकी विश्व कप के पूल-डी मुकाबले में इंग्लैंड से 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने हाफ टाइम तक 2-1 की बढ़त बनाई थी, दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने तीन गोल कर बाजी पलटी। भारत के लिए 19 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला बेहद अहम।

एम्स्टलवीन। भारत ने वेल्स के खिलाफ 3-1 की जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी। इंग्लैंड के खिलाफ कप्तान हरमनप्रीत सिंह (16वें मिनट) और दिलप्रीत सिंह (24वें मिनट) ने गोल कर भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई, लेकिन दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने तीन गोल दागकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

32 साल से जीत नहीं सका भारत :

इंग्लैंड के लिए निकोलस बैंडुराक (14वें, 54वें मिनट) ने दो गोल किए, जबकि स्टुअर्ट रशमेयर (39वें मिनट) और हेनरी क्रॉफ्ट (43वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। इस हार के साथ भारत का इंग्लैंड के खिलाफ हॉकी वर्ल्ड कप में जीत का इंतजार 32 साल तक बढ़ गया है। भारत ने इंग्लैंड को आखिरी बार 1994 में सिडनी में खेले गए पांचवें स्थान के प्लेऑफ में 1-0 से हराया था। इसके बाद इंग्लैंड ने 2002, 2006, 2010 और 2014 में भारत के खिलाफ लगातार चार वर्ल्ड कप मुकाबले जीते। दोनों टीमों के बीच 2023 वर्ल्ड कप का पिछला मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा था।

बैंडुराक ने बढ़त दिलाई :

Read More आईसीसी रैंकिंग : टेस्ट गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह एक स्थान फिसले, बाबर आजम शीर्ष 10 से बाहर

एम्सटलवीन में इंग्लैंड को 10वें मिनट में रेफरल के बाद पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन मनप्रीत सिंह ने शानदार स्टिक ब्लॉक लगाकर उसके फ्लिक को रोक दिया। 14वें मिनट में इंग्लैंड ने दबाव को गोल में बदल दिया। एक शानदार एरियल बॉल ने भारतीय डिफेंस को चौंका दिया और इंग्लैंड को 2-ऑन-1 की स्थिति मिली, जिसका फायदा उठाते हुए निकोलस बैंडुराक ने शानदार फिनिश के साथ टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

Read More अंडर-12 लक्ष्य कप : आरसीसी और दिशा एकेडमी ने फाइनल में किया प्रवेश

हरमन ने बराबरी का गोल दागा :

Read More जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव बने यूएस ओपन के नये बादशाह, 4 सेटों तक चले रोमांचक फाइनल में अमेरिकी शेल्टन को हराया

दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में भारत ने पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दमदार ड्रैग-फ्लिक के जरिए गेंद को टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में पहुंचाकर स्कोर 1-1 कर दिया। गोलकीपर ओलिवर पेन के पास इसे रोकने का कोई मौका नहीं था। इंग्लैंड ने बैंडुराक के जरिए फिर खतरा पैदा किया, लेकिन उनका नजदीक से लगाया शॉट मामूली अंतर से बाहर चला गया। इसके बाद भारत ने 24वें मिनट में बढ़त बना ली। हार्दिक सिंह ने बेसलाइन से गेंद अभिषेक तक पहुंचाई। अभिषेक ने फॉर पोस्ट की ओर बाउंसिंग पास दिया, जहां दिलप्रीत सिंह बिल्कुल सही जगह पर मौजूद थे। उन्होंने निर्णायक टच लगाकर भारत को 2-1 से आगे कर दिया।

भारत ने हाफ टाइम तक बढ़त बनाए रखी। हालांकि, दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने मुकाबले में अपनी पकड़ मजबूत की और 39वें मिनट में बराबरी का गोल दाग दिया। इसके बाद 43वें मिनट में इंग्लैंड ने बढ़त हासिल कर ली। एक और एरियल बॉल के जरिए इंग्लैंड भारत के 23-मीटर एरिया में पहुंचा। रशमेयर एक बार फिर बिल्ड-अप में शामिल रहे, जिसके बाद हेनरी क्रॉफ्ट ने तेजी से हिट लगाकर मोहित को छकाया और अपना पहला वर्ल्ड कप गोल करते हुए इंग्लैंड को 3-2 से आगे कर दिया।

इंग्लैंड ने 55वें मिनट में मैच का नतीजा तय कर दिया। गोल के सामने हुई हलचल के बाद भारत के खिलाफ पेनल्टी कॉर्नर मिला और बैंडुराक ने गोलकीपर सूरज करकेरा की बाईं ओर लो ड्रैग-फ्लिक लगाकर अपना दूसरा गोल किया। इसके साथ इंग्लैंड ने 4-2 की बढ़त बना ली। इस नतीजे के बाद इंग्लैंड ने दो मैचों में छह अंक हासिल करते हुए पूल डी में शीर्ष दो में अपनी जगह पक्की कर ली और अगले चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया।

भारत-पाक मैच 19 को :

भारत दो मैचों में तीन अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। अब उसकी नजरें पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी पूल मैच पर हैं। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए यह मुकाबला भारत के लिए बेहद अहम होगा। पाकिस्तान और वेल्स के दो-दो मैचों में एक-एक अंक हैं। भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मुकाबला बुधवार, 19 अगस्त को खेला जाएगा। मैच शाम 6:30 बजे से शुरू होगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर