आईसीसी टी-20 विश्वकप : भारत सेमीफाइनल से एक जीत दूर, जिम्बाब्वे बाहर, ब्रायन बेनेट शतक से 3 रन दूर रहे

ओपनर्स ने जोड़े 44 रन 

आईसीसी टी-20 विश्वकप : भारत सेमीफाइनल से एक जीत दूर, जिम्बाब्वे बाहर, ब्रायन बेनेट शतक से 3 रन दूर रहे

भारत ने टी-20 विश्वकप के सुपर आठ मुकाबले में जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम। अभिषेक शर्मा (55), हार्दिक पांड्या (50) और तिलक वर्मा (44) की पारियों से भारत ने विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में ब्रायन बेनेट (97) शतक से चूके।

चेन्नई। अभिषेक शर्मा (55), हार्दिक पांड्या (नाबाद 50) और तिलक वर्मा (नाबाद 44) की विस्फोटक पारियों के बाद अर्शदीप सिंह (3 विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने टी-20 विश्वकप के सुपर आठ मुकाबले में जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा।

ओपनर्स ने जोड़े 44 रन :

257 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट और टी मारूमानी की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े। सातवें ओवर में अक्षर पटेल ने टी मारूमानी  (20) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। 10वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने डिओन मेयर्स (6) को अपना शिकार बना लिया।

ब्रायन बेनेट शतक से चूके :

Read More बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप : आयुष शेट्टी का धमाकेदार आगाज, वर्ल्ड नंबर-7 फेंग को सीधे गेम में हराया

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये सिकंदर रजा ने ब्रायन बेनेट (नाबाद 97) के साथ तीसरे विकेट के लिए 72 रन जोड़े। 17वें ओवर में अर्शदीप ने सिकंदर रजा (31) को बाउंड्री पर कैच आउट कराकर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। इसी ओवर की चौथी गेंद पर रायन बर्ल (0) को पगबाधा आउट कर पवेलियन भेज दिया। 19वें ओवर में अर्शदीप ने टोनी मुनयोंगा (11) को बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई। 

Read More 483 में से 347 पद खाली : खेल परिषद की कोचिंग व्यवस्था राम भरोसे, कोचों की कमी से प्रशिक्षण प्रभावित

 

Read More गुलाबी नगर ओपन चेस टूर्नामेंट : अर्नव गुप्ता ने जीता खिताब, अनुज चोमाल रहे उपविजेता

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित