आईसीसी टी-20 विश्व कप : भारत लगातार 12 जीत के बाद हारा, दक्षिण अफ्रीका ने रोका टीम इंडिया का विजयी अभियान

यानसन की घातक गेंदबाजी 

आईसीसी टी-20 विश्व कप : भारत लगातार 12 जीत के बाद हारा, दक्षिण अफ्रीका ने रोका टीम इंडिया का विजयी अभियान

टी-20 विश्वकप सुपर आठ मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हराया। डेविड मिलर (63), डेवाल्ड ब्रेविस (45) और ट्रिस्टन स्टब्स (44) की बदौलत 187 रन बने। जवाब में भारत 111 पर सिमट गया। मार्को यानसन ने चार और केशव महाराज ने तीन विकेट लेकर भारत की सेमीफाइनल राह मुश्किल कर दी।

अहमदाबाद। डेविड मिलर (63), डेवाल्ड ब्रेविस (45) और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 44) की शानदार पारियों की के बाद मार्को यानसन (4 विकेट) और केशव महाराज (3 विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 विश्वकप के सुपर आठ मुकाबले में भारत को 76 रनों से शिकस्त दी। इस विश्व कप में यह भारत की पहली हार है।  इस हार से भारत की सेमीफाइनल की राह कठिन हो गई। विश्व कप में बने रहने के लिए उसे अपने सुपर आठ के शेष दोनों मैच जीतने होंगे।

आधी टीम 51 पर लौटी :

179 रनों का लक्ष्य पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और उसने 51 रन के स्कोर तक अपने पांच विकेट गंवा दिये। इशान किशन (0), तिलक वर्मा (1), अभिषेक शर्मा (15), वॉशिंगटन सुंदर (11) और सूर्यकुमार यादव 18 रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने पारी को संभालने का प्रयास किया। 15वें ओवर में केशव महाराज ने हार्दिक पांड्या (18) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसी ओवर में उन्होंने रिंकू सिंह (0) और अर्शदीप सिंह (1) का शिकार कर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया।

19वें ओवर में मार्को यानसन ने शिवम दुबे को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को नौवीं सफलता दिलाई। शिवम दुबे ने 37 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के उड़ाते हुए 42 रन बनाये। इसी ओवर की पांचवी गेंद पर यानसन ने जसप्रीत बुमराह (0) को आउट कर 111 रन के स्कोर पर भारतीय पारी का अंत कर मुकाबला 76 रनों से अपने नाम कर लिया।

Read More फीफा विश्व रैंकिंग : 8 साल बाद फ्रांस फिर नंबर वन पर पहुंचा, वियतनाम ने मलेशिया पर 3-1 जीत के बाद 99वें स्थान पर लगाई छलांग 

इससे पहले आज यहां दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और उसने 20 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिये। क्विंटन डी कॉक (6), कप्तान एडन मारक्रम (4) और रायन रिकलटन (7) रन बनाकर आउट हुए।

Read More दिशा ने कैंडलविक को हराया : भावेश यादव ने खेली 106 रनों की शतकीय पारी, कैंडलविक के देवांग ने भी बनाए 121 रन

मिलर-ब्रेविस ने जोड़े 97 रन :

Read More सूर्यवंशी हुए 15 साल के, अब टीम इंडिया में दिखेगा 'वैभव' 

ऐसे संकट के समय डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस की जोड़ी ने पारी को संभला। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट लिये 97 रन जोड़कर दक्षिण अफ्रीका की मैच में वापसी कराई। 13 वें ओवर में शिवम दुबे ने डेवाल्ड ब्रेविस को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के लगाते हुए 45 रनों की पारी खेली। 16वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने डेविड मिलर का शिकार कर लिया। डेविड मिलर ने 35 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 63 रनों की पारी खेली। 18वें ओवर में मार्को यानसन (2) को अर्शदीप सिंह ने आउट किया। अगले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने कॉर्बिन बॉश (5) को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर पवेलियन भेज दिया। दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 187 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 गेंदों में एक चौके और तीन छक्के लगाते हुए नाबाद 44 रनों की पारी खेली। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने तीन और अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लिये। वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।    

यानसन की घातक गेंदबाजी :

दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को यानसन ने चार विकेट लिए। केशव महाराज को तीन विकेट मिले। कॉर्बिन बॉश ने दो और एडन मारक्रम ने एक बल्लेबाज को आउट किया। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत  : 6 लोगों की आंखों की रौशनी गई, 12 से अधिक लोग बीमार बिहार में जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत  : 6 लोगों की आंखों की रौशनी गई, 12 से अधिक लोग बीमार
बिहार के पूर्वी चंपारण में कथित जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई, 6 लोगों...
आईपीएल-2026 : पंजाब की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी मात 
आईपीएल मैचों की तैयारी : स्टेडियम रिनोवेशन कार्यों की समीक्षा बैठक, फ्लडलाइट का काम 15 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश
मिस राजस्थान 2026 के ऑडिशन : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, प्रदेश के कोने-कोने से युवा प्रतिभाएं पेश करेंगी अपनी दावेदारी
हिमालयी ग्लेशियरों के पिघलने के परिणाम घातक होंगे
कमजोर लंग्स और सांस की पुरानी बीमारियों में कारगर है ऑक्सीजन थेरेपी, बेहतर परिणाम के लिए इसे दिन में कम से कम 18 से 24 घंटे लगातार लगाना जरूरी
सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में किया संशोधन : सिर्फ याचिकाकर्ता को एसआई परीक्षा में शामिल करने के आदेश, कहा- परीक्षा कार्यक्रम में नहीं होगा परिवर्तन