भारत 12 साल बाद इंग्लैंड से टी-20 सीरीज हारा, हैरी ब्रूक-फिल साल्ट के दम पर मेजबान टीम 9 विकेट से जीती

48 पर गंवाए 3 विकेट

भारत 12 साल बाद इंग्लैंड से टी-20 सीरीज हारा, हैरी ब्रूक-फिल साल्ट के दम पर मेजबान टीम 9 विकेट से जीती
इंग्लैंड ने चौथे टी-20 में भारत को 9 विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। भारत ने श्रेयस अय्यर के नाबाद 80 रन की बदौलत 158/7 बनाए। हैरी ब्रूक (79) और फिल साल्ट (59) की शतकीय साझेदारी से इंग्लैंड ने 13.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर श्रृंखला अपने नाम की।

ब्रिस्टल। कप्तान हैरी ब्रूक (79) और सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट (59) के मध्य दूसरे विकेट के लिए बनाई गई ताबड़तोड़ नाबाद शतकीय साझेदारी की बदौलत इंग्लैंड ने ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड पर भारत को चौथे टी-20 मैच में 9 विकेट से हरा पांच टी-20 मैचों की शृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।

भारत ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बनाए। जवाब में मेजबान टीम ने 13.5 ओवर में ही एक विकेट पर 159 रन बना आसान जीत के साथ शृंखला भी अपने नाम कर ली।

159 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अर्शदीप सिंह ने तीसरे ओवर में ही जोस बटलर (8) को विकेटकीपर इशान किशन के हाथों लपकवा भारत को पहली सफलता दिलाई।

दोनों बल्लेबाजों ने जमकर खेलना शुरू किया। पॉवरप्ले में इंग्लैंड ने 1 विकेट पर 62 रन बना लिए थे। हैरी ब्रूक ज्यादा खतरनाक खेल रहे थे। उन्होंने अपना अर्द्धशतक मात्र 21 गेंदाें पर पूरा कर लिया। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। दोनों बल्लेबाज किसी भी भारतीय गेंदबाज को नहीं छोड़ा। फलस्वरूप इंग्लैंड के 100 रन 9 ओवर में और दूसरे विकेट के लिए साझेदारी मात्र 44 गेंदों में बना डाले।

Read More हॉकी वर्ल्ड कप : 32 साल का सूखा नहीं हुआ समाप्त, इंग्लैंड ने भारत को 4-2 से दी शिकस्त

14वें ओवर में ही बिना किसी अतिरिक्त क्षति के 159 रन बना आसान जीत दर्ज की। ब्रूक 79 रन बना नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 35 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 4 छक्के लगाए। जबकि साल्ट ने अपनी पारी में 42 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौको और एक छक्के की मदद से 59 रन बनाए। भारत की ओर से एकमात्र विकेट अर्शदीप सिंह ने लिया।

Read More एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप-2026 : इंग्लैंड को ड्रॉ पर रोककर भारत दूसरे दौर में पहुंचा

भारत ने 48 पर गंवाए 3 विकेट :

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारत की शुरुआत खराब रही और उसने 48 रन तक जाते-जाते अपने शीर्ष तीन बल्लेबाज गंवा दिए। वैभव सूर्यवंशी 15, ईशान किशन चार और अभिषेक शर्मा 16 रन बनाकर आउट हुए , लेकिन अय्यर ने इसके बाद कप्तानी की जिम्मेदारी से खेलते हुए 49 गेंदों में चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 80 रन की शानदार पारी खेलकर भारत को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचा दिया। हालांकि भारत निश्चित रूप से अच्छे स्कोर से 20-25 रन पीछे रहा।

2025 से इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 166 रहा है और यह कहना सही होगा कि भारत का स्कोर उम्मीद से कम रहा। मेज़बान टीम की ओर से एक और शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन देखने को मिला। पावरप्ले में हार्ड लेंथ वाली गेंदों ने कमाल किया। जोफ्रा आर्चर ने एक बार फिर वैभव को आउट किया और ईशान किशन, जोश टंग का शिकार बने।

आदिल राशिद ने अपने पहले ही ओवर में अभिषेक को आउट कर दिया। भारत के टॉप तीन बल्लेबाज़ - जो सभी बाएं हाथ के थे - क्रॉस--लाइन शॉट खेलने की कोशिश में आउट हो गए। श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे (22) ने पचास रनों की साझेदारी की, लेकिन उनके स्कोरिंग रेट से इंग्लैंड को ज़्यादा परेशानी नहीं हुई। तिलक वर्मा 11 रन बनाकर आउट हुए। वाशिंगटन सुन्दर पांच और अक्षर पटेल एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान श्रेयस ने 18वें ओवर में आदिल राशिद की गेंदों पर 6, 4 और 6 रन जड़कर उन पर दबाव बनाया। लेकिन आखिरी दो ओवरों में इंग्लैंड का प्रदर्शन फिर से बेहतरीन रहा - कोई बाउंड्री नहीं, 8 रन और 2 विकेट - क्योंकि उन्होंने अपनी गेंदबाजी में बदलावों का बखूबी इस्तेमाल किया।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान विधानसभा में स्वर्गीय बरकतुल्लाह खां को पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद राजस्थान विधानसभा में स्वर्गीय बरकतुल्लाह खां को पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद
विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बरकतुल्लाह खां की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधानसभा अध्यक्ष...
चीन के उपराष्ट्रपति हान से मिले डोभाल : विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने पर की चर्चा, सीमा क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता को मजबूत करने पर भी की बात
जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट फिर लेट, रात 9:15 बजे होगी रवाना
जयपुर रेंज की अभिनव सड़क सुरक्षा पहल ‘Operation Safer Roads’, डेटा आधारित वैज्ञानिक विश्लेषण से चिन्हित 93 दुर्घटना संभावित स्थल Google Maps से एकीकृत
हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री से की अपील, 2 लाख युवाओं का बेरोजगारी भत्ता लंबित
निकाय चुनाव : कांग्रेस की नई गाइडलाइन से दावेदारों की बढ़ी टेंशन, पीसीसी ने बनाई स्टेट लेवल कॉडिनेशन एवं शिकायत निवारण समिति
संस्कृत दिवस-28 को...राजस्थान की संस्कृत शिक्षा अनदेखी की चपेट में, संस्कृत विश्वविद्यालय में एक मात्र सहायक कुलसचिव