भारत ने तीरंदाजी विश्वकप के पहले चरण में जीते चार पदक

दो अन्य पदक भारत के कंपाउंड तीरंदाजी में आए

भारत ने तीरंदाजी विश्वकप के पहले चरण में जीते चार पदक

भारत ने तीरंदाजी विश्व कप 2025 के पहले चरण में एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल चार पदकों के साथ अपना अभियान समाप्त किया।

ऑबर्नडेल (अमेरिका)। भारत ने तीरंदाजी विश्व कप 2025 के पहले चरण में एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल चार पदकों के साथ अपना अभियान समाप्त किया। भारत तीरंदाजी विश्वकप में चार पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा। 

इसमें पुरुष रिकर्व टीम में एक रजत और पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व में धीरज बोम्मादेवरा का कांस्य शामिल रहा। ओलंपियन धीरज बोम्मादेवरा, तरुणदीप राय और अतानु दास वाली भारतीय पुरुष रिकर्व टीम फाइनल में चीन के वांग यान, ली झोंगयुआन और काओ वेनचाओ से 1-5 से हार गई। तीरंदाजी विश्वकप में मैक्सिको छह पदकों (तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य) के साथ शीर्ष पर रहा। भारत ने सेमीफाइनल में स्पेन को 6-2 से हराने से पहले क्वार्टर फाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया को 6-2 से शिकस्त दी और पहले दौर में ब्राजील को 6-2 से हराया था।

धीरज बोम्मादेवरा ने स्पेन के एंड्रेस टेमिनो मेडिएल को 6-4 से हराकर कांस्य पदक जीता। भारत के दो अन्य पदक कंपाउंड तीरंदाजी में आए। ऋषभ यादव और ज्योति सुरेखा वेन्नम ने एलए 2028-बाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। चार बार की ओलंपियन दीपिका कुमारी व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में पोडियम फिनिश से चूक गईं। 

 

Read More चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने बरकरार रखी ओवरऑल चैंपियनशिप, ओलंपियन तैराक श्रीहरि नटराज बने केआईयूजी के सबसे सफल एथलीट

Post Comment

Comment List

Latest News

कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं'' कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं''
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में लाखों लोगों ने एक साथ भगवद् गीता का पाठ किया। कार्यक्रम का आयोजन सनातन...
सीएमओ में बैठक : सूचना आयुक्त के रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी विशेष रूप से मौजूद
अजय माकन ने राज्यसभा में उठाया अरावली पहाड़ियों की नयी परिभाषा का मुद्दा, वापस लेने का किया आग्रह
राहुल गांधी मानहानि केस में मंगलवार को होगी एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई, जानें पूरा मामला
बूढ़ादीत के लाखसनीजा गांव का मामला: देर रात घर में घुसकर 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या, बहू भी गंभीर घायल
सुनील शर्मा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त, राज्यपाल ने जारी किए आदेश
9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन A की खुराक, निमोनिया के घातक प्रभाव में कमी