इंडियन फुटबॉल लीग : आरयूएफसी की नजरें सुपर सिक्स पर, घरेलू मैदान पर गोकुलम केरला से मुकाबला

मैच शाम 4 बजे से विद्याधर नगर स्टेडियम में खेला जाएगा

इंडियन फुटबॉल लीग : आरयूएफसी की नजरें सुपर सिक्स पर, घरेलू मैदान पर गोकुलम केरला से मुकाबला

राजस्थान यूनाइटेड एफसी का स्टेज-1 का आखिरी घरेलू मैच गोकुलम केरला एफसी से। टीम की नजर जीत के साथ सुपर सिक्स में जगह बनाने पर। कोच विक्रांत शर्मा ने तैयारी पर भरोसा जताया। मुकाबला शाम 4 बजे विद्याधर नगर स्टेडियम में खेला जाएगा।

जयपुर। राजस्थान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब (आरयूएफसी), इंडियन फुटबॉल लीग के स्टेज-1 में अपने 5वें घरेलू मुकाबले में गोकुलम केरला एफसी से भिड़ेगी। यह मैच शाम 4 बजे से विद्याधर नगर स्टेडियम में खेला जाएगा। घरेलू मैदान पर यह आरयूएफसी का आखिरी मुकाबला होगा। मेजबान क्लब की नजरें घरेलू दर्शकों के सामने शानदार प्रदर्शन के साथ सुपर सिक्स चरण में जगह सुनिश्चित करने पर होंगी।

क्लब के चेयरमैन केके टाक ने सोमवार को मैच की पूर्व संध्या पर कहा, यह मुकाबला हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि हम अपने घरेलू मैचों का समापन कर रहे हैं। वहीं मुख्य कोच विक्रांत शर्मा ने कहा, टीम ने अच्छी तैयारी की है और हम इस मैच के महत्व को समझते हैं। अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेलना हमें अतिरिक्त ऊर्जा देता है। हम सकारात्मक और अनुशासित प्रदर्शन के साथ सुपर सिक्स चरण के लिए क्वालीफाई करने के इरादे से उतरेंगे।

गुरुवार को मैच के दौरान राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके अलावा पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक रामप्रसाद, जयपुर सांसद मंजू शर्मा और आर्य ग्रुप ऑफ एज्युकेशन के अध्यक्ष डॉ. अरविंद अग्रवाल विशिष्ठ अतिथि होंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

जल जीवन मिशन घोटाला :  रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का रिमांड खत्म, आज पेशी जल जीवन मिशन घोटाला : रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का रिमांड खत्म, आज पेशी
जल जीवन मिशन से जुड़े करोड़ों रुपए के कथित घोटाले में गिरफ्तार रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल की रविवार को...
सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्रकरण
रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया
भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम
अशोक गहलोत ने आरजीएचएस सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा : संवेदनहीन सरकार में मेडिकल सेवाएं बदहाल, कहा- विधायक भी परेशान
ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश
मोदी ने टीएमसी पर साधा निशाना : देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने दी थी सिलीगुड़ी गलियारे को काटने की धमकी, बोले- तृणमूल बंगाल विरोधी और भाजपा है विकास का चालक