इंडियन फुटबॉल लीग : अमादू सूकौना के दो गोल से जीती मेजबान आरयूएफसी, नामधारी एफसी को 3-2 से हराया

सीजन की पहली जीत

इंडियन फुटबॉल लीग : अमादू सूकौना के दो गोल से जीती मेजबान आरयूएफसी, नामधारी एफसी को 3-2 से हराया

विद्याधर नगर स्टेडियम में राजस्थान यूनाइटेड एफसी ने नामधारी एफसी को 3-2 से हराकर इंडियन फुटबॉल लीग में सीजन की पहली जीत दर्ज। अमादू सूकौना ने दो गोल कर जीत दिलाई और प्लेयर ऑफ द मैच बने। मैच में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी मौजूद।

जयपुर। मेजबान राजस्थान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब (आरयूएफसी) ने अपने पहले घरेलू मुकाबले में नामधारी एफसी को 3-2 से पराजित कर इंडियन फुटबॉल लीग के मौजूदा सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। विद्याधर नगर स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए दर्शकों को रोमांच से भर दिया।

मुकाबले की शुरूआत से ही दोनों टीमों के बीच तेज और आक्रामक फुटबॉल देखने को मिली। राजस्थान यूनाइटेड  के स्ट्राइकर अमादू सूकौना ने 12वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद पेड्रो एस्ट्रे लोपेज ने 57वें मिनट में गोल कर बढ़त मजबूत कर दी। लेकिन नामधारी ने भी लगातार दो गोल ठोक खेल को रोमांचक बना दिया। मैच के अंतिम क्षणों में जब मुकाबला बराबरी की ओर बढ़ रहा था, सूकौना ने इंजरी टाइम के 90+5वें मिनट में दूसरा गोल दागते हुए टीम की जीत पक्की कर दी। सूकौना को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उनके साथ खेल सचिव नीरज के. पवन, आरयूएफसी के चेयरमैन केके टाक, क्लब की निदेशक रोशनी टाक, आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक रामप्रसाद और राजस्थान फुटबॉल संघ के सचिव दिलीप सिंह शेखावत भी मौजूद थे।

स्टेडियम में फ्लड लाइट न लगने पर उपमुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी :

मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी भी तेज धूप से परेशान नजर आईं। वे अपने लिए निर्धारित स्थान से उठकर छाया में जाकर बैठीं। उप मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद खेल सचिव नीरज के. पवन से विद्याधर नगर स्टेडियम में अब तक फ्लड लाइट नहीं लगने पर नारजगी जताई। तेज धूप और बढ़ती गर्मी की वजह से खिलाड़ी और दर्शक दोनों ही परेशान हैं। वहीं, इंडियन फुटबॉल लीग ने भी चेतावनी दी है कि यदि तापमान और बढ़ता है तो दिन में मैच कराने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Read More बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप : आयुष शेट्टी का धमाकेदार आगाज, वर्ल्ड नंबर-7 फेंग को सीधे गेम में हराया

नामधारी ने रविन्द्र को दी श्रद्धांजलि :

Read More सवाई मानसिंह स्टेडियम पर हर साल खर्च होते हैं करोड़ों रुपए, फिर भी आईपीएल के वेन्यू में सबसे कम दर्शक क्षमता

मैच शुरू होने से पहले मेहमान नामधारी एफसी के खिलाड़ियों ने 31 नम्बर की जर्सी को प्रदर्शित करते हुए साथी खिलाड़ी रविन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि दी। रविन्द्र सिंह का दो दिन पहले ही लुधियाना में मैच खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से मैदान पर ही निधन हो गया था। 

Read More गुलाबी नगर ओपन चेस टूर्नामेंट : अर्नव गुप्ता ने जीता खिताब, अनुज चोमाल रहे उपविजेता

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ