इंडियन प्रीमियर लीग-2026 : केकेआर वापसी की तलाश में, पंजाब लय बरकरार रखना चाहेगी

वरुण चक्रवर्ती को अभी तक मिडिल ओवर्स में अपनी लय नहीं मिल पाई 

इंडियन प्रीमियर लीग-2026 : केकेआर वापसी की तलाश में, पंजाब लय बरकरार रखना चाहेगी

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का मैच ईडन गार्डन्स में। केकेआर मुश्किल शुरुआत के बाद वापसी की कोशिश करेगी, कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी मुख्य बल्लेबाज। गेंदबाजों में वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी पर भरोसा।

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) इंडियन प्रीमियर लीग-2026 के 12वें मैच में ईडन गार्डन्स में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। दोनों टीमें इस मुकाबले में बिल्कुल अलग फॉर्म और आत्मविश्वास के स्तर के साथ उतर रही हैं। केकेआर जहां वापसी की तलाश में होगी वहीं पंजाब किंग्स जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए इस सीजन की शुरुआत मुश्किल रही है, उन्हें लगातार हार का सामना करना पड़ा है और वे अंक तालिका में नीचे खिसक गए हैं। उनकी बैटिंग यूनिट ने अपनी क्षमता की झलक तो दिखाई है, लेकिन उसमें निरंतरता की कमी रही है। उम्मीद है कि कप्तान अजिंक्य रहाणे टॉप ऑर्डर को स्थिरता प्रदान करेंगे। युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी अब तक टीम के लिए एक सकारात्मक पहलू रहे हैं, जबकि फिन एलन पावरप्ले में आक्रामक तेवर दिखाते हैं।  केकेआर की गेंदबाजी आक्रमण को नियंत्रण बनाए रखने में संघर्ष करना पड़ा है, और वरुण चक्रवर्ती को अभी तक मिडिल ओवर्स में अपनी लय नहीं मिल पाई है।

वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और ब्लेसिंग मुजारबानी जैसे तेज गेंदबाज शुरुआती सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे, जबकि सुनील नारायण और अनुकूल रॉय जैसे ऑलराउंडर टीम को संतुलन प्रदान करते हैं। मनीष पांडे जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी से टीम की बेंच स्ट्रेंथ और भी मजबूत हो जाती है।  इसके विपरीत, पंजाब किंग्स ने लगातार जीत के साथ इस सीजन की जोरदार शुरुआत की है और टीम के सभी विभाग काफी संतुलित नजर आ रहे हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर अच्छी फॉर्म में हैं और केकेआर के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी काफी शानदार रहा है, जिससे वह टीम की बैटिंग लाइनअप के एक अहम खिलाड़ी बन गए हैं। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद जारी, जोधपुर संभाग में 66 प्रतिशत खरीद पूर्ण समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद जारी, जोधपुर संभाग में 66 प्रतिशत खरीद पूर्ण
रबी खरीद सीजन 2026-27 के तहत सरसों और चने की समर्थन मूल्य पर खरीद जारी। राजफैड ने 15 खरीद केंद्रों...
नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: RCC कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, मॉक टेस्ट से जुड़े पेपर लीक के मिले सबूत
अमेरिका में एयर शो के दौरान हवा में टकराए 2 लड़ाकू विमान : मौके पर लगी आग, पायलट सुरक्षित बाहर निकले
प्रसूताओं के परिजनों के लिए सहारा बनी प्रेमदीप समिति, सुबह-शाम पहुंचाएगी भोजन
दालों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए म्यांमार, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया बनेंगे सहारा
मिसेज राजस्थान 2026 का शानदार आगाज, टैलेंट राउंड में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा