आईपीएल : 10 टीमों ने 1002 करोड़ रुपये किए खर्च; कोहली, रोहित, बुमराह रिटेंशन में सबसे आगे
25 विदेशी पोजीशन सहित 66 स्लॉट अभी भी उपलब्ध
नई दिल्ली। टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी ने 55 विदेशी क्रिकेटरों सहित 184 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जबकि 16 दिसंबर की नीलामी के लिए कुल 297.95 करोड़ रुपये का पर्स छोड़ा है। बीसीसीआई द्वारा बुधवार को घोषित रिटेंशन एक्सरसाइज में फ्रेंचाइजी ने अपने मौजूदा स्क्वॉड के लिए 1,002.05 करोड़ रुपये देने का वादा किया, जिसमें गोवा में नीलामी में भरे जाने के लिए 25 विदेशी पोजीशन सहित 66 स्लॉट अभी भी उपलब्ध हैं।
एलएसजी के पास बचा 47.45 करोड़ का पर्स : लखनऊ सुपर जायंटस (एलएसजी) के पास 18 खिलाड़ियों को रिटेन करने के बावजूद सबसे ज्यादा 47.45 करोड़ रुपये होंगे। कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 41.65 करोड़ रुपये, सनराइजर्स हैदराबाद के पास 40.15 करोड़ रुपये और दिल्ली कैपिटल्स के पास 39.50 करोड़ रुपये हैं। वहीं गुजरात टाइटन्स के पास मात्र 8.75 करोड़ रुपये बचे हैं और तीन स्लॉट खाली हैं। आरसीबी के पास पांच स्लॉट के लिए 14.15 करोड़ रुपये बचे हैं।
जीटी ने सबसे ज्यादा 22 रिटेन किए: गुजरात टाइटन्स ने 22 खिलाड़ियों के सबसे बड़े स्क्वॉड को रिटेन किया है, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सात खिलाड़ियों की सबसे बड़ी विदेशी टीम को रखा है। आरसीबी ने 20 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमें विराट कोहली, कप्तान रजत पाटीदार, फिल साल्ट और जॉश हेजलवुड शामिल हैं।
ये प्रमुख खिलाड़ी हुए रिटेन: मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को, चेन्नई सुपर किंग्स ने रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और शिवम दुबे को, गुजरात टाइटन्स ने शुभमन गिल, राशिद खान, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज को, पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल और मार्कस स्टोइनिस को, राजस्थान रॉयल्स ने रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग और जोफ्रा आर्चर को तथा केकेआर की रिटेन लिस्ट में रिंकू सिंह, सुनील नरेन, कैमरन ग्रीन को रिटेन किया है।

Comment List