आईपीएल-2025 : मुंबई लौटी जीत की पटरी पर, दिल्ली की पहली हार

19वें ओवर में लगातार तीन रन आउट से दिल्ली 12 रन से हारी 

आईपीएल-2025 : मुंबई लौटी जीत की पटरी पर, दिल्ली की पहली हार

मुंबई इंडियंस आईपीएल-2025 के रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हरा जीत की पटरी पर लौट आई। 

नई दिल्ली। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल-2025 के रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हरा जीत की पटरी पर लौट आई। 

19वें ओवर में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली के 3 बल्लेबाजों को लगातार गेंदों (चौथी, पांचवी व छठी) पर रनआउट किया और मैच जीत लिया। इस ओवर में आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव और मोहित शर्मा आउट हुए। मुंबई अब 6 मैचों में 2 जीत के साथ अंक तालिका में सांतवें स्थान पर पहुंच गई। वही दिल्ली 5 मैचों में पहली हार के बाद 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गई। पहले स्थान पर गुजरात टाइटंस की टीम काबिज हो गई। रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए। तिलक वर्मा (59) ने फिफ्टी लगाई। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 19 ओवर में 193 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। करुण नायर ने 40 गेंद पर 89 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच रहे कर्ण शर्मा ने 3 विकेट हासिल किए। दिल्ली कैपिटल्स को 12 गेंद पर 23 रन चाहिए थे। यहां जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी करने आए। आशुतोष शर्मा ने बुमराह के खिलाफ शुरूआती 3 गेंदों पर 2 चौके लगा दिए। चौथी गेंद पर आशुतोष दूसरा रन लेने की कोशिश में रन आउट हो गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई