आईपीएल 2025 : रचिन ने 20वें ओवर में छक्का जड़ दिलाई जीत,चेन्नई ने मुंबई को 4 विकेट से हराया
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन बनाए
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 के तीसरे मुकाबले में पांच गेंदे शेष रहते मुम्बई इंडियंस को चार विकेट से हरा दिया।
चेन्नई। नूर अहमद (4 विकेट) और खलील अहमद (3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (53) तथा रचिन रविंद्र (नाबाद 59) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 के तीसरे मुकाबले में पांच गेंदे शेष रहते मुम्बई इंडियंस को चार विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन बनाए।
जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट पर 158 रन बना चार विकेट से जीत दर्त की। 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने दूसरे ही ओवर में राहुल त्रिपाठी (2) का विकेट गवां दिया। इसके बाद रुतुराज गायकवाड़ और रचिन रविंद्र ने दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद शिवम दुबे (9) और दीपक हुड्डा (3) रन बनाकर आउट हुये। रचिन रविंद्र ने 45 गेंदों में दो चौके और चार छक्के लगाते हुए (नाबाद 65) रन बनाये। रचिन रविंद्र ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
Comment List