आईपीएल-2026 : लगातार तीन हार के बाद अब संजू सैमसन को सौंपी जा सकती है कप्तानी, सीएसके की शुरुआत खराब रही

सीएसके सिर्फ एक टीम नहीं, बल्कि फैंस के लिए भावना

आईपीएल-2026 : लगातार तीन हार के बाद अब संजू सैमसन को सौंपी जा सकती है कप्तानी, सीएसके की शुरुआत खराब रही

आईपीएल-2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की खराब शुरुआत से कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर दबाव बढ़ा। लगातार तीन हार के बाद उनकी रणनीति पर सवाल उठ रहे, महेंद्र सिंह धोनी की विरासत का असर कायम। संजू सैमसन को संभावित विकल्प माना जा रहा।

बेंगलुरु। आईपीएल-2026 में सेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत निराशाजनक रही है। टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है, जिससे कप्तान रुतुराज गायकवाड की रणनीति और फैसलों पर सवाल उठने लगे हैं। सीएसके सिर्फ एक टीम नहीं, बल्कि फैंस के लिए भावना है, ऐसे में इस दबाव को संभालना गायकवाड़ के लिए आसान नहीं रहा। वह महेन्द्र सिंह धोनी की विरासत से बाहर निकलकर खुद को साबित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन नतीजे साथ नहीं दे रहे।

धोनी की गैरमौजूदगी के बावजूद उनका प्रभाव टीम पर साफ दिखता है, जिससे गायकवाड़ के हर फैसले की तुलना होती है। इस बीच संजू सैमसन की टीम में मौजूदगी ने चर्चाओं को और हवा दे दी है। आईपीएल में कप्तान के रूप में उनका अनुभव और सफलता उन्हें एक मजबूत विकल्प बनाती है। ऐसे में मैनेजमेंट के पास ह्यप्लान बीह्ण के तौर पर सैमसन का नाम तेजी से उभर रहा है।

टीम की रणनीति भी सवालों के घेरे में है। युवा खिलाड़ियों पर भारी निवेश के बावजूद प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। गेंदबाजी बदलाव और स्पिन अटैक के इस्तेमाल में गायकवाड़ की झिझक टीम पर भारी पड़ी है। बल्लेबाजी में भी उनका खराब फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है।

अब सीएसके मैनेजमेंट के सामने बड़ा सवाल है कि क्या गायकवाड़ को कप्तानी के दबाव से मुक्त कर उनकी बल्लेबाजी पर फोकस करने दिया जाए, या फिर उन्हें और समय दिया जाए। इससे पूर्व 2022 में रवीन्द्र जडेजा के साथ हुआ कप्तानी प्रयोग पहले ही असफल रह चुका है। 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला सीएसके के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। अगर टीम वापसी नहीं कर पाती, तो नेतृत्व में बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है।

Read More आईपीएल-2026 : ऋषभ पंत ने कप्तानी पारी खेल लखनऊ को चखाया जीत का स्वाद, सनराइजर्स ने आखिरी ओवर तक किया संघर्ष

 

Read More इंडियन फुटबॉल लीग : आरयूएफसी की नजरें सुपर सिक्स पर, घरेलू मैदान पर गोकुलम केरला से मुकाबला

Post Comment

Comment List

Latest News

सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्रकरण सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्रकरण
प्रारंम्भिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब पीने के शौकीन है। वीडियो में बाइक चला रहा मनराज मीणा और...
रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया
भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम
अशोक गहलोत ने आरजीएचएस सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा : संवेदनहीन सरकार में मेडिकल सेवाएं बदहाल, कहा- विधायक भी परेशान
ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश
मोदी ने टीएमसी पर साधा निशाना : देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने दी थी सिलीगुड़ी गलियारे को काटने की धमकी, बोले- तृणमूल बंगाल विरोधी और भाजपा है विकास का चालक
महिला विधेयक पर मोदी का सभी दलों को पत्र : दल को परे रखकर एकस्वर में करें पारित, लिखा- विधेयक पर होने वाली चर्चा लोकतंत्र को और सशक्त बनाने का अवसर