आईपीएल-2026 : दिल्ली 3 विकेट से जीती, पंजाब की लगातार चौथी हार, अक्षर-मिलर के अर्धशतक

स्टार्क-माधव ने 2-2 विकेट लिए

आईपीएल-2026 : दिल्ली 3 विकेट से जीती, पंजाब की लगातार चौथी हार, अक्षर-मिलर के अर्धशतक

Indian Premier League में Delhi Capitals ने Punjab Kings को तीन विकेट से हराकर प्लेऑफ उम्मीदें कायम। 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अक्षर पटेल (56) और डेविड मिलर (51) की शानदार पारियां। आखिरी ओवरों में आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी और आकिब नबी की विस्फोटक बल्लेबाजी।

धर्मशाला। अक्षर पटेल (56) और डेविड मिलर (51) की विस्फोटक अर्धशतकीय पारियों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को छह गेंदें शेष रहते तीन विकेट से हराकर अपनी प्ले ऑफ की उम्मीद को जिंदा रखा। पंजाब किंग्स की यह लगातार चौथी हार है।

पावरप्ले में दिल्ली ने गंवाए 3 विकेट :

धर्मशाला में आज तक आईपीएल में 200 से अधिक का लक्ष्य चेज नहीं किया गया था और दिल्ली कैपिटल्स के सामने 211 का लक्ष्य भी था। पावरप्ले में ही दिल्ली कैपिटल्स ने तीन विकेट गंवा दिए थे और ट्रिस्टन स्टब्स दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट भी हो गए थे। दिल्ली कैपिटल्स पर दबाव लगातार बढ़ता ही जा रहा था लेकिन यहां से अक्षर और मिलर ने पारी को संभाला। अक्षर अर्धशतक बनाकर आउट हो गए और इसके बाद आक्रमण की जिम्मेदारी मिलर ने संभाली। हालांकि, मिलर भी अर्धशतक बनाकर आउट हो गए।आखिरी ओवरों में माधव तिवारी आठ गेंदों में (नाबाद 18) और आशुतोष शर्मा 10 गेंदों में 24 रन की विस्फोटक बल्लेबाजी ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत के करीब पहुंचा दिया। आशुतोष शर्मा ने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाये। वहीं माधव तिवारी ने दो चौके और एक छक्का लगाये। आशुतोष के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये आकिब नबी ने दो गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से (नाबाद 10) रन बनाये। उन्होंने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर मैच विजयी छक्का लगाया। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में जीवित है।

211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और उसने 33 रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिये। अभिषेक पोरेल (5) को यश ठाकुर ने बोल्ड किया। केएल राहुल (9) और साहिल पारेख (13) को अर्शदीप सिंह ने आउट किया। इसके बाद कप्तान अक्षर पटेल ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। इसी दौरान 12वें ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स (12) रनआउट हुये। 74 रन पर चार विकेट गंवा कर संकट में फंसी दिल्ली के लिए डेविड मिलर और अक्षर पटेल की जोड़ी ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए तेजी के साथ रन बटोरे। 14वें ओवर में मार्कस स्टॉयनिस ने अक्षर पटेल को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट लिए 64 रनों की साझेदारी हुई। अक्षर पटेल ने 30 गेंदों में आठ चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 56 रनों की पारी खेली। 17वें ओवर में डेविड मिलर आउट हुये। डेविड मिलर ने 28 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 51रन बनाये। दिल्ली कैपिटल्स ने 19 ओवरों में सात विकेट पर 216 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Read More 10वां दिशा कप : दिशा क्रिकेट एकेडमी की एकतरफा जीत, लक्ष्य एकेडमी को 6 विकेट से रौंदा

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स के लिए प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत की। सातवें ओवर में मुकेश कुमार ने प्रभसिमरन सिंह (18 ) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद नौवें ओवर में माधव तिवारी ने प्रियांश आर्य को अपना शिकार बना लिया। प्रियांश आर्य ने 33 गेंदों में दो चौके और छह छक्के उड़ाते हुए 56 रन बनाये। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और कूपर कॉनली ने तीसरे विकेट लिए 83 रन जोड़े। 18वें ओवर में माधव तिवारी ने कॉनली को आउट कर इस साझेदारी को अंत किया। कॉनली ने 27 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए 33 रन बनाए।

Read More आईपीएल-2026 : संजू-कार्तिक बने जीत के हीरो, चेन्नई ने दिल्ली को 8 विकेट से दी शिकस्त

19वें ओवर में मिचेल स्टार्क ने मार्कस स्टॉयनिस (1) और शशंका सिंह (0) का शिकार कर पंजाब के रनों रफ्तार को रोकने का प्रयास किया। पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 210 रन बनाये। श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के लगाते हुए नाबाद 59 रनों पारी खेली। सूर्यांश शेडगे ने आठ गेंदों में नाबाद 21 रन बनाये। दिल्ली कैपिटल्स के लिए माधव तिवारी और मिचेल स्टार्क ने दो-दो विकेट लिये। मुकेश कुमार ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Read More आईपीएल-2026 : पंजाब की लगातार तीसरी हार, सनराइजर्स हैदराबाद अंक तालिका में शीर्ष पर

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने दोहराई ऊर्जा संरक्षण की अपील, कहा-राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए सब मिलकर करेंगे काम पीएम मोदी ने दोहराई ऊर्जा संरक्षण की अपील, कहा-राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए सब मिलकर करेंगे काम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़ोदरा में ऊर्जा और विदेशी मुद्रा बचाने हेतु पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने तथा सार्वजनिक परिवहन...
डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा: शी जिनपिंग से होगी खास मुलाकात; व्यापार, ईरान और ताइवान मुद्दों पर चर्चा संभव
भ्रष्ट व्यवस्था ने छात्रों के सपनों को कुचला : NEET परीक्षा रद्द को लेकर और क्या बोले राहुल गांधी
गोविन्द डोटासरा ने सरकार पर बोला हमला : कहा- भाजपा संरक्षण में पेपर लीक माफिया सक्रिय, परीक्षाओं की विश्वसनीयता खत्म हुई
देश की खराब आर्थिक स्थिति के लिए केंद्र जिम्मेदार : कमजोर हो रही अर्थव्यवस्था, अखिलेश बोले- देश के लिए खुद संकट बन गई भाजपा
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का आरोप : कहा- भाजपा सरकार ने छात्रों के भविष्य और मेहनत के साथ विश्वासघात किया
ट्रंप के सहयोगियों के हवाले से खबर, पश्चिमी एशिया में सैन्य कार्रवाई फिर शुरू करने पर विचार कर रहे राष्ट्रपति