आईपीएल-2026 : राजस्थान रॉयल्स की आसान जीत, धोनी के बिना उतरी चेन्नई को 8 विकेट से हराया 

वैभव-यशस्वी ने रखी जीत की नींव 

आईपीएल-2026 : राजस्थान रॉयल्स की आसान जीत, धोनी के बिना उतरी चेन्नई को 8 विकेट से हराया 

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल-2026 के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया। चेन्नई 127 रन पर सिमटी। वैभव सूर्यवंशी (52) और यशस्वी जायसवाल (नाबाद 38) की शानदार पारियों से राजस्थान ने 12.1 ओवर में लक्ष्य हासिल। गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर चेन्नई के बल्लेबाजों को पूरी तरह दबाव में रखा।

नई दिल्ली। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी (52) और यशस्वी जायसवाल (नाबाद 38) की तूफानी पारियों की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल-2026 के तीसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को आसानी से 8 विकेट से हरा दिया। सोमवार को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने 19.4 ओवर में 10 विकेट पर 127 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 12.1 ओवर में दो विकेट पर 128 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

वैभव-यशस्वी ने रखी जीत की नींव :

128 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 75 रन जोड़कर जीत की मजबूत नींव रखी। वैभव ने 17 गेंदों पर 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 52 रन की पारी खेली। अंशुल कंबोज की गेंद पर सरफराज खान ने एक बेहतरीन कैच लेकर वैभव की पारी का अंत किया।  यशस्वी ने दूसरे विकेट के लिए ध्रुव जुरेल (18) के साथ 24 रन की साझेदारी की। जायसवाल और कप्तान रियान पराग ने नाबाद 29 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। जायसवाल ने पारी में एंकर की भूमिका निभाई। वह 36 गेंदों पर 38 रन बनाकर नाबाद रहे। सीएसके के लिए दोनों विकेट अंशुल कंबोज ने लिए।

बल्लेबाजों ने किया निराश :

Read More आईपीएल का जयपुर में पहला मुकाबला : रियायती टिकट के लिए लंबी कतार, छात्रों ने घंटों की मशक्कत

राजस्थान ने टॉस जीतकर चेन्नई को बल्लेबाजी का न्योता दिया था। राजस्थान के गेंदबाजों ने बारिश की वजह से पिच को मिली नमी का पूरा फायदा उठाया और सीएसके के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। तेज गेंदबाज हों या फिर स्पिनर सीएसके के बल्लेबाजों के लिए आरआर के हर गेंदबाज को झेलना मुश्किल हो रहा था। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ सीएसके को मजबूत शुरूआत नहीं दे सके। दोनों 6-6 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे आयुष म्हात्रे अपना खाता भी नहीं खोल सके। मैथ्यू शॉट भी 2 रन बनाकर आउट हो गए। टीम के शीर्ष 4 बल्लेबाजों में कोई भी दो अंकों में नहीं पहुंच सका। टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही।

Read More आईपीएल-2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिल्टस को 9 विकेट से हराया, जॉश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने बरपाया कहर

 

Read More पदक विजेता खिलाड़ियों का थांग-ता एसोसिएशन ने किया सम्मान, यश गमेथी और प्रीति कंवर ने जीते गोल्ड 

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल