आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से दी शिकस्त, शुभमन गिल ने 86 रन की पारी खेलकर ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा

गुजरात टाइटंस ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की

आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से दी शिकस्त, शुभमन गिल ने 86 रन की पारी खेलकर ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा
आईपीएल-2026 में गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल (86) की शानदार पारी से केकेआर को 5 विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज। 181 रन के लक्ष्य को टीम ने 19.4 ओवर में हासिल। गिल ने ऑरेंज कैप भी अपने नाम की।

अहमदाबाद। गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद कप्तान शुभमन गिल (86) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राडर्स को दो गेंदें शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया। इसी के साथ गुजरात टाइटंस ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। वहीं, गिल ने विराट कोहली को पछाड़ते हुए ऑरेंज कैप पर भी अपना कब्जा जमा लिया है।

181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़कर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। छठे ओवर में सुनील नारायण ने साई सुदर्शन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। साई सुदर्शन ने 16 गेंदों में एक चौका और दो छक्के लगाते हुए 22 रन बनाये। इसके बाद 10वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने जॉस बटलर को अपना शिकार बना लिया। बटलर ने 15 गेंदों में दो चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 25 रन बनाये। वॉशिंगटन सुंदर 13 रन बनाकर तीसरे विकेट के रूप में आउट हुये। इस दौरान शुभमन गिल ने अपना अर्धशतक पूरा किया और ऑरेज कैप पर भी कब्जा जमा लिया। 17वें ओवर में वैभव अरोड़ा ने शतक की ओर बढ़ रहे शुभमन गिल को कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया। गिल ने 50 गेंदों में आठ चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 86 रनों की पारी खेली। 20वें ओवर की पहली गेंद पर रमनदीप सिंह ने ग्लेन फ़िलिप्स को आउट कर मैच में रोमांच पैदा कर दिया। ग्लेन फ़िलिप्स ने 16 गेंदों में 19 रन बनाये। गुजरात टाइटंस ने 19.4 ओवरों में पांच विकेट पर 181 रन बनाकर मुकाबला पांच विकेट से अपने नाम कर लिया। राहुल तेवतिया सात रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती ने दो विकेट लिये। रमनदीप सिंह, वैभव आरोड़ा और सुनील नारायण ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले कैमरन ग्रीन (79) रन की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर केकेआर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 180 रनों का स्कोर खड़ा किया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और उसने 32 रन के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिये। कप्तान अजिंक्य रहाणे (शून्य), अंगकृष रघुवंशी (आठ) और टिम साइफर्ट (19) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद रोवमन पॉवेल ने कैमरन ग्रीन के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 55 रन जोड़े। 11वें ओवर में अशोक शर्मा ने रोवमन पॉवेल को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। रोवमन पॉवेल ने 20 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए 27 बनाये।

इसके बाद अनुकूल रॉय और ग्रीन के बीच पांचवें विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी हुई। 15वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने अनुकूल रॉय (नौ) को आउट किया। इसके बाद गुजरात टाइटंस के गेंदबाज केकेआर के बल्लेबाजों को हावी दिखे। इस दौरान मात्र 19 रन जोड़कर केकेआर ने अपने तीन विकेट गंवा दिये। रमनदीप सिंह ने आठ गेंदों में दो चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 17 रन बनाये। हालांकि इस दौरान कैमरन ग्रीन एक छोर थामे रन बनाते रहे। केकेआर ने निर्धारित 20 ओवरों में 180 रन बनाये। राशिद खान ने पारी की आखिरी गेंद पर कैमरन ग्रीन को आउट किया। ग्रीन ने 55 गेंदों में सात चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 79 रनों की पारी खेली।

Read More आईपीएल-2026 : जीटी के खिलाफ क्वालिफायर मैच, आरसीबी पर होगा अपना खिताब बचाने का दबाव

गुजरात टाइटंस के लिए कगिसो रबाड़ा ने तीन विकेट लिये। मोहम्मद सिराज और अशोक शर्मा को दो-दो विकेट मिले। प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Read More आईपीएल-2026 : आरसीबी फाइनल में पहुंची, रजत पाटीदार की धुआंधार पारी से क्वालीफायर -1 में गुजरात को 92 रनों से हराया  

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस