आईपीएल-2026 : जीत की पटरी पर लौटी हैदराबाद, कोलकाता की लगातार दूसरी हार, हेनरिक क्लासेन की फिफ्टी

नीतिश का ऑलराउंड प्रदर्शन

आईपीएल-2026 : जीत की पटरी पर लौटी हैदराबाद, कोलकाता की लगातार दूसरी हार, हेनरिक क्लासेन की फिफ्टी

हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की तूफानी पारियों व घातक गेंदबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से हराकर सत्र की पहली जीत दर्ज। 226 रन के लक्ष्य के जवाब में केकेआर 161 पर सिमटी। जयदेव उनादकट ने तीन विकेट।

नई दिल्ली। हेनरिक क्लासेन (52), अभिषेक शर्मा (48) और ट्रेविस हेड (46) की तूफानी पारियों के बाद घातक गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को उनके ही घर में 65 रनों से हराकर सत्र की पहली जीत दर्ज की। वहीं, कोलकाता की यह लगातार दूसरी पराजय है। पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने उसे शिकस्त दी थी।

गुरुवार को ईडेन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 226 रन बनाए। जवाब में कोलकाता की टीम 16 ओवर में मात्र 161 रन ही बना सकी।

कोलकाता के लिए फिन एलन (28) ने तेज शुरुआत की। लेकिन दुबे ने उन्हें अपनी ही गेंद पर लपककर हैदराबाद को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद  केकेआर के  विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे और पूरी टीम 161 रनों पर सिमट गई। अंगकृष रघुवंशी ने सर्वाधिक 52 रन बनाए, जबकि उपकप्तान  रिंकू सिंह ने 25 गेंदों पर 35 रनों का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाजों कप्तान अजिंक्या रहाणे (8), कैमरन ग्रीन (2), अनुकुल रॉय (0) और सुनील नरेन (12) ने निराश किया।

वहीं, हैदराबाद की तरफ से जयदेव उनादकट ने तीन विकेट लिए जबकि ईशान मलिंगा और नीतीश कुमार रेड्डी को दो-दो सफलताएं मिलीं। इसके अलावा हर्ष दुबे ने एक विकेट अपने नाम किया। इससे पूर्व बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ट्रैविस हेड (46) और अभिषेक शर्मा (48) की ओपनिंग जोड़ी ने 5.2 ओवर में 82 रनों की मजबूत शुरुआत दी। इस जोड़ी को कार्तिक त्यागी ने जुदा किया जब उन्होंने हेड को ग्रीन के हाथों लपकवाया। हेड ने 21 गेंदों  पर 6 चौको और 3 छक्कों की मदद से 46 रन बनाए। पारी के नौवें ओवर में मुजारबानी ने ईशान किशन (14) और अभिषेक शर्मा (48) के विकेट लेकर हैदराबाद की रन गति  पर अंकुश लगा दिया। 

Read More आईपीएल-2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिल्टस को 9 विकेट से हराया, जॉश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने बरपाया कहर

Post Comment

Comment List

Latest News

अमित शाह के लद्दाख दौरे पर कांग्रेस का निशाना: ऐतिहासिक बौद्ध अवशेषों का किया जिक्र, भूमि एवं रोजगार की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर उठाए सवाल अमित शाह के लद्दाख दौरे पर कांग्रेस का निशाना: ऐतिहासिक बौद्ध अवशेषों का किया जिक्र, भूमि एवं रोजगार की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर उठाए सवाल
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने गृह मंत्री अमित शाह के लद्दाख दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे बौद्ध...
जयपुर सहित कई जिलों में देर रात हुई बारिश, मई के दो सप्ताह तक आंधी-बारिश का दौर रहेगा जारी
एर्दोगन और रूसी राजदूत वर्शिनिन ने की मुलाकात : तुर्किये-रूस सहयोग के वर्तमान मुद्दों पर हुई चर्चा, लोगों की समृद्धि और कल्याण की कामन की
दूषित पानी से हड़कंप : विधायक ने मौके पर पहुंचकर उठाए सवाल, जांच के आदेश
मुट्ठी में समंदर : 7 साल के इशांक ने रचा इतिहास, 9 घंटे 50 मिनट में Palk Strait तैरकर पार कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘पति-पत्नी और वो दो’ में हास्य और पारिवारिक कहानी का संगम : मुदस्सर अजीज ने कहा- आयुष्मान खुराना ने आम आदमी के किरदारों को जीवंत किया
नींबू उधार नहीं देने पर दुकानदार से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार