आईपीएल-2026 : केकेआर की चौथी हार, सीएसके 32 रन से जीती, नूर अहमद रहे प्लेयर ऑफ द मैच

केकेआर ने टॉस जीत पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया

आईपीएल-2026 : केकेआर की चौथी हार, सीएसके 32 रन से जीती, नूर अहमद रहे प्लेयर ऑफ द मैच

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रन से हराया। संजू सैमसन (48), आयुष म्हात्रे (38) और डेवाल्ड ब्रेविस (41) की पारियों से सीएसके ने 192 रन बनाए। केकेआर 160 रन ही बना सकी। नूर अहमद ने 3 विकेट लिए। चेन्नई की यह लगातार दूसरी जीत।

चेन्नई। संजू सैमसन (48), आयुष म्हात्रे (38) व डेवाल्ड ब्रेविस (41) की आक्रामक पारियों के बाद बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर नूर अहमद (21 पर 3) की घातक गेंदबाजी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने आईपीएल के 22 वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 32 रन से हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। जबकि केकेआर की यह चौथी पराजय रही। इस जीत से चेन्नई की टीम 5 मैचों में दूसरी जीत के साथ 4 अंकों के साथ तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गई।

केकेआर ने टॉस जीत पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। जवाब में केकेआर की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 160 रन ही बना सकी।

193 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी केकेआर की शुरुआत खराब रही। दोनों सलामी बल्लेबाज 29 रनों पर ही पवेलियन लौट गए। कम्बोज ने फिन एलन (1) को दुबे के हाथों लपकवा फिर पांचवे ओवर में खलील अहमद ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे सुनील नरेन (24) को गुरजपनीत सिंह के हाथों लपकवाया। इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे (28) और रघुवंशी (27) ने तीसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी बना केकेआर की पारी को जमाने का प्रयास किया। इस जोड़ी को अकिल हुसैन ने जुदा किया जब उन्होंने रघुवंशी को ब्रेविस के हाथों लपकवाया। नूर अहमद ने पारी के दसवें ओवर में रहाणे व कैमरन ग्रीन (0) को एवं 13 वें ओवर में रिंकू सिंह (6) को आउट कर केकेआर का स्कोर 6 विकेट पर 90 रन कर दिया। इसके बाद रोवमैन पॉवेल (अवि. 31) और रमनदीप सिंह (35) ने सातवें विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी निभाई लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। केकेआर 20 ओवर में 7 विकेट पर 160 रन ही बना सकी। चेन्नई की ओर से नूर अहमद ने 21 पर 3, अंशुल कम्बोज ने 32 रन पर 2 व खलील अहमद ओर अकिल हुसैन ने एक-एक सफलता हासिल की।

अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे सुनील नरेन (24) को गुरजपनीत सिंह के हाथों लपकवाया। इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे (28) और रघुवंशी (27) ने तीसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी बना केकेआर की पारी को जमाने का प्रयास किया। इस जोड़ी को अकिल हुसैन ने जुदा किया जब उन्होंने रघुवंशी को ब्रेविस के हाथों लपकवाया। नूर अहमद ने पारी के दसवें ओवर में रहाणे व कैमरन ग्रीन (0) को एवं 13 वें ओवर में रिंकू सिंह (6) को आउट कर केकेआर का स्कोर 6 विकेट पर 90 रन कर दिया। इसके बाद रोवमैन पॉवेल (अवि. 31) और रमनदीप सिंह (35) ने सातवें विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी निभाई लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। केकेआर 20 ओवर में 7 विकेट पर 160 रन ही बना सकी। चेन्नई की ओर से नूर अहमद ने 21 पर 3, अंशुल कम्बोज ने 32 रन पर 2 व खलील अहमद ओर अकिल हुसैन ने एक-एक सफलता हासिल की।

Read More आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस की रोमांचक जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया

 

Read More 483 में से 347 पद खाली : खेल परिषद की कोचिंग व्यवस्था राम भरोसे, कोचों की कमी से प्रशिक्षण प्रभावित

 

Read More चारों पोल पर हुई लक्स लेवल की टेस्टिंग : डेडलाइन 15 अप्रैल, एक दिन पहले ही रोशनी से जगमगा उठा एसएमएस स्टेडियम

Post Comment

Comment List

Latest News

शादी की चौथी सालगिरह पर आलिया-रणबीर का खास सेलिब्रेशन : बर्फीली वादियों से शेयर की तस्वीरें-वीडियो, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा शादी की चौथी सालगिरह पर आलिया-रणबीर का खास सेलिब्रेशन : बर्फीली वादियों से शेयर की तस्वीरें-वीडियो, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शादी की चौथी सालगिरह खास अंदाज में मनाई। आलिया ने वेकेशन की अनदेखी तस्वीरें...
असम CM हिमंता की पत्नी पर विवादित टिप्पणी मामला : सुप्रीम कोर्ट से पवन खेड़ा को बड़ा झटका, अंतरिम जमानत पर स्टे
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, लू की चपेट में ज्यादातर जिले, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम  
डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 21 पैसे मजबूत, 93.17 पर पहुंचा
सम्राट चौधरी बने बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री : मदरसे से रहा है ताल्लुक, पढ़ें लालू के साथ शुरूआत से लेकर सीएम बनने तक का सफर
कराड़ी हत्याकांड का खुलासा : जेवरात के लिए बृद्धा की हत्या कर काट दिए थे दोनों पैर, दोनों भाई बेंगलुरु से गिरफ्तार
लेबनान पर इजरायली हमलों की कई देशों ने की निंदा : तनाव कम करने की अपील, सभी पक्षों का एक स्थायी राजनीतिक समाधान की दिशा में काम करने का आग्रह