आईपीएल 2026 : केकेआर के हर्षित राणा बाहर, पथिराना भी चोटिल, दोनों का रिप्लेसमेंट नहीं लेगी टीम

मुजरबानी को चुना 

आईपीएल 2026 : केकेआर के हर्षित राणा बाहर, पथिराना भी चोटिल, दोनों का रिप्लेसमेंट नहीं लेगी टीम

केकेआर के तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण आईपीएल-2026 से बाहर। मथीशा पथिराना भी चोटिल, टीम ने रिप्लेसमेंट नहीं लिया। टीम के पास अन्य तेज गेंदबाज विकल्प मौजूद। राणा को टी-20 वर्ल्ड कप अभ्यास मैच में चोट लगी थी, जबकि पथिराना के जल्द फिट होने की उम्मीद।

नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के तेज गेंदबाज हर्षित राणा आईपीएल-2026 से बाहर हो गए हैं। 15 मार्च को दिल्ली में बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड में वह छड़ी के सहारे चलते नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हर्षित इस सीजन में नहीं खेलेंगे। उनके अलावा, श्रीलंका के मथीश पथिराना भी चोटिल हैं। दोनों गेंदबाज टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हुए थे।

कोलकाता नाइटराइडर्स ने दोनों गेंदबाजों के रिप्लेसमेंट नहीं लेने का फैसला किया है। मैनेजमेंट के अनुसार टीम के पास पहले से पर्याप्त तेज गेंदबाजी विकल्प मौजूद हैं। टीम में वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कार्तिक त्यागी और आकाश दीप शामिल हैं।

अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में घुटने में लगी चोट :

हर्षित राणा घुटने की चोट के कारण भारत की टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में चोट लगी थी। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई। उन्हें पूरी तरह फिट होने में समय लगेगा। राणा ने आईपीएल 2024 में 19 और 2025 में 15 विकेट हासिल किए थे।

Read More बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप : आयुष शेट्टी का धमाकेदार आगाज, वर्ल्ड नंबर-7 फेंग को सीधे गेम में हराया

केकेआर को पथिराना के फिट होने की उम्मीद :

Read More सवाई मानसिंह स्टेडियम पर हर साल खर्च होते हैं करोड़ों रुपए, फिर भी आईपीएल के वेन्यू में सबसे कम दर्शक क्षमता

श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना भी चोट के कारण फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि केकेआर उन्हें रिप्लेस नहीं करना चाहती क्योंकि फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि वे आईपीएल के दौरान किसी समय टीम से जुड़ सकते हैं।

Read More गुलाबी नगर ओपन चेस टूर्नामेंट : अर्नव गुप्ता ने जीता खिताब, अनुज चोमाल रहे उपविजेता

18 करोड़ में खरीदा था :

केकेआर ने मेगा ऑक्शन में पथिराना को 18 करोड़ रुपए में खरीदा था। सोमवार को उनके मैनेजर ने केकेआर की जर्सी में उनकी तस्वीर साझा की, जिससे उनके टूनार्मेंट में खेलने की उम्मीद बढ़ गई है। 16 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में  पथिराना के बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था।

मुजरबानी को चुना :

13 मार्च को केकेआर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अपने साथ जोड़ा था। उन्हें बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किया है। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित