आईपीएल-2026 : केकेआर की लगातार तीसरी जीत, हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर कोलकाता ने प्ले ऑफ की उम्मीद को जिंदा रखा

रघुवंशी की फिफ्टी

आईपीएल-2026 : केकेआर की लगातार तीसरी जीत, हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर कोलकाता ने प्ले ऑफ की उम्मीद को जिंदा रखा

कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज। अंगकृष रघुवंशी (59) और अजिंक्या रहाणे (43) ने अहम पारियां खेलीं। 166 रन के लक्ष्य को केकेआर ने 18.2 ओवर में हासिल। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद 165 पर सिमटी।

हैदराबाद। अंगकृष रघुवंशी (59) और कप्तान अजिंक्या रहाणे (43) की शानदार पारियों की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 45वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 10 गेंदें शेष रहते सात विकेट हरा कर टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए अपनी प्ले ऑफ की उम्मीद को जिंदा रखा। यह सनराइजर्स हैदराबाद की चौथी हार है।

रिंकू सिंह ने 19वें ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर लगातार दो चौके लगाते हुए अपनी टीम को सात विकेट से जीत दिला दी। इस जीत के साथ दो अहम अंक हासिल करते हुए केकेआर सात अंकों तक पहुंच चुकी है और उसके प्ले ऑफ की उम्मीद जिंदा है। इस मैच में पहली पारी में गेंद बेहद धीमी रही थी और स्पिनरों को भी मदद मिल रही थी। हालांकि केकेआर ने जिस तरह की आक्रामक शुरुआत की, उससे यह तय हो गया कि उन्हें ज्यादा रिस्क लेने की जरूरत नहीं है। रघुवंशी ने अर्धशतक लगाते हुए अपनी लय फिर से हासिल की।

ओपनर्स ने बनाए 49 रन :

166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए फिन ऐलन और अजिंक्या रहाणे की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए शुरुआती चार ओवरों में 49 रन जोड़े। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर पैट कमिंस ने फिन ऐलन (29) को आउट कर सनराइजर्स हैदराबाद को पहली सफलता दिलाई। 15वें ओवर में साकिब हुसैन ने अजिंक्या रहाणे को आउट कर पवेलियन भेज दिया। रहाणे ने 36 गेंदों में चार चौके एक छक्के की मदद से 43 रन बनाये। 17वें ओवर में शिवांग कुमार ने जीत की ओर अपनी टीम को ले जा रहे अंगकृष रघुवंशी (59) को अपना शिकार बना लिया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18.2 ओवरों में तीन विकेट पर 169 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से अपने नाम कर लिया। रिंकू सिंह ने 11 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 22 रन बनाये।

Read More आईपीएल-2026 :  वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली के अर्धशतक, आरसीबी शान से प्लेऑफ में, पंजाब किंग्स को दी शिकस्त

ईशान और हेड ने पारी को संभाला :

Read More दिल्ली हाई कोर्ट ने WFI को लगाई फटकार, कहा- मातृत्व का सम्मान होता है, विनेश को आगामी एशियन गेम्स ट्रायल में शामिल करने का दिया निर्देश

कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने सनराइजर्स हैदराबाद को 19 ओवर में 165 रन के स्कोर पर ढेर कर दिया। सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। चौथे ओवर में अभिषेक शर्मा (15) का विकेट गिरने के बाद ट्रेविस हेड और इशान किशन की जोड़ी ने हैदराबाद की पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट लिए 61 रनों की साझेदारी हुई। नौवें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने ट्रेविस हेड को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। ट्रेविस हेड ने 28 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 61 रनों की पारी खेली। इसके बाद केकेआर के गेंदबाजी आक्रमण के आगे सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सके और अंतराल पर विकेट गंवाते रहे। इशान किशन ने 29 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए (42) रन बनाये। कप्तान पैट कमिंस 10 रन बना कर आउट हुये। एक समय नौ ओवर में दो विकेट पर 105 रन बना चुकी सनराइजर्स ने महज 60 रन जोड़कर अपने आठ विकेट गंवाये। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर कार्तिक त्यागी ने हर्षल पटेल (6) को आउट कर सनराइजर्स हैदाराबाद की पारी को 165 रन के स्कोर पर अंत किया।

Read More आईपीएल-2026 : मुंबई इंडियंस को हरा राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंची, प्लेयर ऑफ द मैच रहे जोफ्रा आर्चर

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट लिये। सुनील नारायण और कार्तिक त्यागी को दो-दो विकेट मिले। अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कमरून ग्रीन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता 'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने 'अफ्रीका दिवस' (25 मई 2026) पर अफ्रीकी संघ की 63वीं वर्षगांठ के अवसर पर...
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
पिता धर्मेंद्र को मिला Padma Awards तो भावुक हुई बेटी अहाना, हेमा मालिनी के भी बहे निकले आंसू, जानें सम्मानित होने वाली हस्तियां कौन-कौन? 
भीषण गर्मी से बढ़ा जल संकट, राजस्थान के 222 शहरों और 5000 गांवों में पेयजल किल्लत गहराई
पेपर लीक मामला: कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, जयराम बोले-केंद्रीय शिक्षा मंत्री दे इस्तीफा
ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का एक बैच गंभीर रूप से अमानक घोषित, प्रदेशभर में सतर्कता नोटिस जारी