आईपीएल-2026 : बारिश से धुला केकेआर और पंजाब किंग्स का मुकाबला, दोनों टीमों को मिला 1-1 अंक

कट ऑफ टाइम 11:14 था 

आईपीएल-2026 : बारिश से धुला केकेआर और पंजाब किंग्स का मुकाबला, दोनों टीमों को मिला 1-1 अंक

आईपीएल-2026 में कोलकाता में केकेआर और पंजाब का मैच बारिश से रद्द। केकेआर ने 3.4 ओवर में 25/2 बनाए थे, तभी खेल रुका। ग्रीन और एलन सस्ते में आउट हुए। लगातार बारिश और गीले मैदान के कारण मैच नहीं हो सका। दोनों टीमों को एक-एक अंक।

कोलकाता। केकेआर और पीबीकेएस के बीच का आईपीएल-2026 का 12वां मैच बारिश के कारण बेनजीता रहा है। मौजूदा सीजन में यह पहला रहा जो मैच बारिश की भेंट चढ़ा है। कोलकाता में सोमवार शाम से रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही।

सस्ते में खोए दिए थे दो विकेट :

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में घरेलू टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। जब टीम ने 3.4 ओवर में दो विकेट पर 25 रन बनाए लिए थे, तभी शाम 7:46 बजे बारिश आ गई। उस समय कप्तान अजिंक्य रहाणे (अवि. 8) और अंगकृष रघुवंशी (अवि. 7) को 7 रन पर नाबाद लौटना पड़ा। दूसरे ओवर में जेवियर बार्टलेट ने कैमरन ग्रीन (4 रन) और फिन एलन (6 रन) को पवेलियन लौटाया। कोलकाता में करीब ढाई घंटे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। इसलिए मैच को बेनतीजा कर दिया गया।

पंजाब अंकतालिका में शीर्ष पर :

Read More आईपीएल का जयपुर में पहला मुकाबला : रियायती टिकट के लिए लंबी कतार, छात्रों ने घंटों की मशक्कत

मैच का निर्णय नहीं आने के कारण पंजाब और कोलकाता टीमों को एक-एक अंक मिला। एक अंक के सहारे पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई, जबकि कोलकाता की टीम आठवें स्थान पर है।

Read More आईपीएल-2026 : राजस्थान रॉयल्स ने रोका पंजाब किंग्स का विजय रथ, फरेरा-दुबे की साझेदारी प्रभसिमरन और स्टॉयनिस के अर्द्धशतकों पर भारी पड़ी 

कट ऑफ टाइम 11:14 था :

Read More पदक विजेता खिलाड़ियों का थांग-ता एसोसिएशन ने किया सम्मान, यश गमेथी और प्रीति कंवर ने जीते गोल्ड 

पांच-पांच ओवर का मैच कराने के लिए कटऑफ टाइम रात 11 बजकर 14 मिनट था। बारिश रुक भी गई, लेकिन जब कवर्स हटे तो मैदान काफी गीला था और बाउंड्री के पास पानी भी भरा था। निर्धारित समय तक ग्राउंड तैयार नहीं किया जा सकता था, लिहाजा अंपायरों ने मैदान का निरीक्षण करने के बाद दोनों कप्तानों से चर्चा की और मैच रद्द करने का फैसला किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल