आईपीएल-2026 : मुंबई का सबसे बड़ा चेज, कोलकाता को 6 विकेट से हराया, 13 साल बाद जीता उद्घाटन मैच 

रोहित-रिकेल्टन की शतकीय साझेदारी 

आईपीएल-2026 : मुंबई का सबसे बड़ा चेज, कोलकाता को 6 विकेट से हराया, 13 साल बाद जीता उद्घाटन मैच 

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल-2026 के दूसरे मैच में केकेआर को 6 विकेट से हराया। 221 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा (78) और रिकल्टन (81) ने 148 रन की साझेदारी। मुंबई ने 19.1 ओवर में जीत हासिल कर आईपीएल का अपना सबसे बड़ा रन चेज और 13 साल बाद पहला मैच जीता।

मुंबई। रोहित शर्मा (78) और रयान रिकल्टन (81) की सलामी जोड़ी के मध्य शतकीय साझेदारी की मदद से मुंबई इंडियंस ने आईपीएल-2026 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया। मुंबई ने 13 साल बाद अपना पहला मुकाबला जीता। इस जीत में मुंबई इंडियंस ने एक और रिकॉर्ड बनाया। उसने आईपीएल में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया। वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत पहले कोलकाता को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। केके आर ने पहले बल्लेबाजी कतरे हुए 4 विकेट खोकर 220 रन बनाए। जवाब में मुंकई ने 19.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान 204 रन बना जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।

221 रनों का विशाल लक्ष्य लेकर उतरी मुंबई को रोहित शर्मा और रायन रिकेल्टन ने बढिया शुरुआत दी। इन दोनों ने केकेआर के बल्लेबाजों की धुनाई करते हुए पहले विकेट के लिए 148 रनों की साझेदारी निभाई। इस जोड़ी को 12 वें ओवर में  वैभव अरोड़ा ने तोड़ा जब उन्होंने रोहित शर्मा को रॉय के हाथों लपकवाया। रोहित ने अपनी पारी में 38 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और इतने ही छक्के लगाए। इसके बाद कार्तिक ने सूर्यकुमार यादव (16) को रिंकू सिंह के हाथों लपकवाया। पारी के 16 वें ओवर में रॉय ने रिकल्टन को रनआउट कर मुंबई का स्कोर 3 विकेट पर 184 रन कर दिया। चौथे विकेट के रूप में सुनील नरेन ने तिलक वर्मा (20) को पवेलियन की राह  दिखाई। हार्दिक पांड्या  18 व नमन धीर 5 रन बना नाबाद लौटे।

इससे पूर्व केकेआर कप्तान अजिंक्या रहाणे (67) और फिन एलेन (37) ने पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 69 रन बनाए। इसके बाद  अंगकृष रघुवंशी (51) और रिंकू सिंह (नाबाद 33) की पारियों की मदद से केकेआर ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 220 रन बनाए। शार्दूल ठाकुर ने 3 विकेट लिए।

2012 में जीता था पहला मैच :

Read More आईपीएल-2026 : वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ी एलएसजी, राजस्थान रॉयल्स 7 विकेट से जीती

मुंबई ने 2012 में आखिरी बार टूनार्मेंट में अपना पहला मैच जीता था। तब टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। मुंबई का बेस्ट रन चेज भी सीएसके के खिलाफ ही 2021 में आया था, तब टीम ने 219 रन चेज किए थे। अब मुंबई ने दोनों ही रिकॉर्ड को सुधार लिया।

Read More आईपीएल-2026 : सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को 55 रनों से हराया, इशान किशन और हेनरिक क्लासन की शानदार पारियां

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन