आईपीएल-2026 : मुंबई इंडियंस को हरा पंजाब किंग्स तालिका में शीर्ष पर पहुंची, प्रभसिमरन और श्रेयस के बीच शतकीय साझेदारी

पंजाब ने मुंबई को 7 विकेट से रौंदा

आईपीएल-2026 : मुंबई इंडियंस को हरा पंजाब किंग्स तालिका में शीर्ष पर पहुंची, प्रभसिमरन और श्रेयस के बीच शतकीय साझेदारी

पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया। प्रभसिमरन सिंह (80) और श्रेयस अय्यर (66) की 139 रन साझेदारी से टीम ने 196 रन का लक्ष्य 16.3 ओवर में हासिल। मुंबई ने 195 रन बनाए। पंजाब की पांच मैचों में चौथी जीत, टीम अंक तालिका में शीर्ष पर।

मुंबई। खब्बू तेज गेंदबाज (22 पर 3) की घातक गेंदबाजी के बाद सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह (अवि. 80) और कप्तान श्रेयस अय्यर (66) के मध्य तीसरे विकेट की साझेदारी में बनाए गए 139 रनों की मदद से पंजाब किंग्स ने आईपीएल के 24 वें मैच में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में छह विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 16.3 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

यह पंजाब की पांच मैचों में चौथी जीत है। इससे पहले उनका एक मुकाबला कोलकाता के खिलाफ बारिश में धुल गया था। वहीं, मुंबई को लगातार चौथे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। इस जीत के साथ पंजाब की टीम अंक तालिका में नौ अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गई है जबकि आरसीबी दूसरे स्थान पर खिसक गई। यह पंजाब की मुंबई पर लगातार तीसरी जीत है। टीम ने पिछले सीजन में भी दो मैच जीते थे।

प्रभसिमरन और अय्यर में शतकीय साझेदारी :

196 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी पंजाब की टीम ने 45 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। गजनफर ने प्रियांश (15) और कोनोली (17) को पवेलिनयन लौटाया। इसके बाद ओपनर प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ 139 रन की साझेदारी करके टीम को जीत दिला दी। प्रभसिमरन 39 गेंदों में 11 चौको और दो छक्कों की मदद से 80 रन बनाकर नाबाद लौटे। जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर 35 गेंद पर 66 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शार्दूल ठाकुर ने कैच आउट कराया।

Read More आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, प्रसिद्ध कृष्णा रहे प्लेयर ऑफ द मैच

Post Comment

Comment List

Latest News

नकली घी बनाने वाले गिरोह पर कार्रवाई : 150 टीन किए बरामद, पैकिंग सामग्री तथा मशीनरी भी जब्त नकली घी बनाने वाले गिरोह पर कार्रवाई : 150 टीन किए बरामद, पैकिंग सामग्री तथा मशीनरी भी जब्त
नकली घी का कारोबार संचालित होने की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात...
इज़रायल और लेबनान के बीच युद्धविराम लागू : ट्रंप का दावा-सैन्य अभियानों को रोकने पर दोनों देश सहमत, जानें सीजफ़ायर पर कितने दिनों की बनी सहमति
जमीनी विवाद में मारपीट के बाद बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या, जानें पूरा मामला
एडहॉक कमेटी ने घरेलू क्रिकेट सुधार के लिए जिलों से मांगे सुझाव : दौसा, चूरू और झुंझुनूं ने कहा- कमजोर जिलों को इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए मिले मदद
रुपये में मजबूती : आरबीआई के इस कदम से रूपया हुआ 25 पैसा मजबूत, 92.73 पर पहुंचा
एएनएम ने डॉक्टर के सरकारी क्वार्टर में लगाया फंदा, लंबे समय से दोनों में थे प्रेम संबंध
आईपीएल-2026 : मुंबई इंडियंस को हरा पंजाब किंग्स तालिका में शीर्ष पर पहुंची, प्रभसिमरन और श्रेयस के बीच शतकीय साझेदारी