आईपीएल-2026 : पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हरा जीत से की शुरुआत, डेब्यू मैच में कूपर कोनोली का नाबाद अर्द्धशतक 

पंजाब किंग्स ने टॉस जीत पहले गुजरात को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया

आईपीएल-2026 : पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हरा जीत से की शुरुआत, डेब्यू मैच में कूपर कोनोली का नाबाद अर्द्धशतक 

आईपीएल-2026 के चौथे मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया। कूपर कोनोली ने नाबाद 72 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने 19.1 ओवर में 165 रन।

मुल्लांपुर। कूपर कोनोली (अवि. 72 रन) के शानदार अर्द्धशतक की बदौलत पंजाब किंग्स ने आईपीएल-2026 के चौथे मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा जीत से आगाज किया।

मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स ने टॉस जीत पहले गुजरात को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 19.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 165 रन बना जीत दर्ज की।

163 रनों का विजयी लक्ष्य लेकर उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही। प्रियांश आर्य (7)  को रबाडा ने अशोक के हाथों लपकवाया। इसके बाद डेब्यू मैच खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के कूपर कोनोली ने विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन (37) के साथ दूसरे विकेट की साझेदारी में 76 रन जोड़ पंजाब को जीत की राह पर अग्रसर किया।

राशिद खान ने प्रभसिमरन को आउट कर इस जोड़ी को जुदा किया। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने श्रेयस अय्यर (18), शशांक सिंह (4) व मार्को यानसन (0) को और वाशिंगटन सुंदर ने नेहल वढेरा (3) को आउट कर पंजाब का स्कोर 6 विकेट पर 118 रन कर गुजरात की मैच में वापसी कराई। लेकिन एक छोर पर जमे कूपर ने 5 गेंद पूर्व ही पंजाब को  जीत दिलाई। उसने 44  गेंदों का सामना करते हुए 5 चौको और 5 छक्को की मदद से नाबाद 72 रन बनाए।

Read More आईपीएल-2026 : राजस्थान रॉयल्स ने रोका पंजाब किंग्स का विजय रथ, फरेरा-दुबे की साझेदारी प्रभसिमरन और स्टॉयनिस के अर्द्धशतकों पर भारी पड़ी 

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण   भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की छापेमारी की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कानून-व्यवस्था...
सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई
आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग