आईपीएल-2026 : पंजाब की लगातार तीसरी हार, सनराइजर्स हैदराबाद अंक तालिका में शीर्ष पर

पंजाब ने 3 कैच छोड़े

आईपीएल-2026 : पंजाब की लगातार तीसरी हार, सनराइजर्स हैदराबाद अंक तालिका में शीर्ष पर

Sunrisers Hyderabad ने आईपीएल-2026 के मुकाबले में Punjab Kings को 33 रन से हराया। हेनरिक क्लासन (69), इशान किशन (55) और ट्रेविस हेड की विस्फोटक पारियों से हैदराबाद ने 235 रन बनाए।

हैदराबाद। कूपर कॉनली (नाबाद 107) का शतक गया बेकार, हेनरिक क्लासन (69), इशान किशन (55), ट्रेविस हेड (38) और अभिषेक शर्मा ( 35) की विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 49वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को 33 रनों से शिकस्त दी। यह टूर्नामेंट में पंजाब किंग्स की लगातार तीसरी पराजय है। इस जीत के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को एक पायदान पिछले धकेलते हुए अंक तालिका में 14 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही :

236 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही, महज चार रन पर अपने दो विकेट गंवा दिये। प्रियांश आर्य (1) और प्रभसिमरन सिंह (3) रन बनाकर आउट हुये। चौथे ओवर में ईशान मलिंगा ने कप्तान श्रेयस अय्यर (5) को आउटकर पंजाब को तीसरा झटका दिया। इसके बाद स्टॉयनिस (28) और कूपर कॉनली की जोड़ी ने पारी को संभलाने का प्रयास किया। सातवें ओवर में शिवांग कुमार ने स्टॉयनिस का शिकार कर लिया। सूर्यांश शेडगे 17 गेंदों में (25) और और शशांक सिंह (4) रन बनाकर आउट हुये। 20वें ओवर की पहली गेंद पर शिवांग कुमार ने मार्को यानसन (19) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 202 रन हीं बना सकी और मुकाबला 33 रनों से हार गई। कूपर कॉनली ने मैच के आखिरी ओवर में आईपीएल का अपना पहला शतक पूरा किया। कॉनली ने 59 गेंदों में सात चौके और आठ छक्के उड़ाते हुए नाबाद 107 रन की पारी खेली। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस और शिवांग कुमार ने दो-दो विकेट लिए।

ओपनर्स ने बनाए 54 रन :

Read More आईपीएल-2026 : केकेआर की लगातार तीसरी जीत, हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर कोलकाता ने प्ले ऑफ की उम्मीद को जिंदा रखा

सनराइर्जस हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ चार विकेट पर 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने आतिशी शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिए 54 रन जोड़े। चौथे ओवर में लॉकी फर्ग्युसन ने अभिषेक शर्मा (35) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद सातवें ओवर में यजुवेंद्र चहल ने ट्रेविस हेड को अपना शिकार बना लिया। ट्रेविस हेड ने 19 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए (38) रन बनाये। इसके बाद कर रहे इशान किशन और क्लासन के पंजाब के खिलाडियों खराब प्रदर्शन देखने को मिला और उन्होंने कई कैच छोड़े।

Read More आईपीएल-2026 : फिन ऐलन का आतिशी शतक, कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया

पंजाब ने 3 कैच छोड़े :

Read More FIFA World Cup 2026: ओपनिंग सेरेमनी में कैटी पेरी के साथ जलवां बिखरेंगी नोरा फतेही, कनाडा के बीएमओ फील्ड स्टेडियम में देगी धमाकेदार परफॉर्मेंस

पंजाब ने तीन कैच ड्रॉप किए और स्टंपिंग का एक चांस गंवाया। इसी वजह से इशान किशन अर्धशतक बनाने में कामयाब रहे और क्लासन ने 69 रनों की पारी खेली। चहल ने बेहतरीन स्पेल डाला लेकिन उनकी गेंद पर ना केवल कैच ड्रॉप हुए, बल्कि स्टंपिंग का चांस भी मिस हुआ। अब पंजाब किंग्स को 236 रन बनाने होंगे और इसके लिए उनके पास बल्लेबाज मौजूद हैं। वो आईपीएल इतिहास में सबसे बड़े स्कोर का पीछा कर चुके हैं

15वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने इशान किशन (55) को आउट किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 235 रनों का स्कोर खड़ा। पारी की आखिरी गेंद पर क्लासन (69) भी कैच आउट हुए। पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्युसन, विजयकुमार वैशाक और यजुवेंद्र चहल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव