आईपीएल-2026 : मुंबई इंडियंस को हरा राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंची, प्लेयर ऑफ द मैच रहे जोफ्रा आर्चर

ओपनर्स 33 रन पर पवेलियन लौटे

आईपीएल-2026 : मुंबई इंडियंस को हरा राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंची, प्लेयर ऑफ द मैच रहे जोफ्रा आर्चर
Rajasthan Royals ने Mumbai Indians को आईपीएल-2026 के 69वें मुकाबले में 30 रन से हराकर एलिमिनेटर में जगह बनाई। जोफ्रा आर्चर ने 32 रन बनाने के साथ 17 रन देकर तीन विकेट लिए। राजस्थान ने 205/8, मुंबई 175/9 तक पहुंच सकी।

मुंबई। जोफ्रा आर्चर (32 रन /17 रन पर तीन विकेट) के कमाल के हरफनमौला प्रदर्शन से राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल-2026 के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हरा दिया। इसके साथ आरआर ने सनराइजर्स हैदराबाद के साथ एलिमिनेटर का टिकट बुक कर लिया है, जबकि पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स बाहर हो गए हैं।

अंतिम 5 ओवरों में वापसी की :

आरआर के गेंदबाजों ने अंतिम पांच ओवरों में जो वापसी की है वह काबिलेतारीफ है। टाईमआउट से पहले दबाव पूरी तरह आरआर पर था क्योंकि हार्दिक ने गजब का काउंटर अटैक किया था। हालांकि, 16वें ओवर में ही आर्चर का अंतिम ओवर इस्तेमाल करने का साहसिक निर्णय आरआर के पक्ष में गया और उन्होंने हार्दिक का अहम विकेट निकाला। इसके बाद पुंजा को भी विकेट लेने के लिए लाया गया और वह बॉश का विकेट लेने में सफल रहे।

रोहित शर्मा शून्य पर लौटे :

Read More फीफा वर्ल्ड कप-2026 : ऑस्ट्रिया की 36 साल में पहली विश्व कप जीत, जॉर्डन की टीम को 3-1 से हराया

206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को पहले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर ने रोहित शर्मा (0) को आउट कर पहला झटका दिया। इसके बाद तीसरे ओवर में आर्चर ने नमन धीर (6) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। अगले ओवर में नांद्रे बर्गर ने रायन रिकलटन (12) का शिकार कर लिया। छठे ओवर में बृजेश शर्मा ने तिलक वर्मा (3) को बोल्ड कर आरआर को चौथी सफलता दिलाई। 16वें ओवर में आर्चर ने विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे कप्तान हार्दिक पांड्या को आउटकर पवेलियन भेज दिया। हार्दिक पंड्या ने 15 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 34 रनों की पारी खेली। कॉर्बिन बॉश (2) रन को यश पुंजा ने आउट किया।

Read More स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, टी-20 में 600 चौके लगाने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज़

18वें ओवर की चौथी गेंद पर नांद्रे बर्गर ने सूर्यकुमार यादव (60) को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर मुम्बई को बड़ा झटका दिया।19वें ओवर की तीसरी गेंद पर बृजेश कुमार ने दीपक चाहर (8) को पगबाधा आउट कर दिया। मुम्बई इंडियंस की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 175 रन ही बना सकी और मुकाबला 30 रनों से हार गई। आरआर के लिए जोफ्रा आर्चर ने 17 रन पर तीन विकेट लिए, जबकि नांद्रे बर्गर, यश पुंजा, बृजेश शर्मा को दो-दो विकेट मिले।

Read More फीफा विश्व कप-2026 : कनाडा-मेक्सिको नॉकआउट चरण में, कनाडा की ग्रुप चरण में कतर पर 6-0 से ऐतिहासिक जीत

ओपनर्स 33 रन पर पवेलियन लौटे :

मुम्बई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत खराब रही और उसने 33 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिये। पहला विकेट यशस्वी जायसवाल (27) के रूप में गिरा। उन्हें विल जैक्स ने आउट किया। अगले ही ओवर में दीपक चाहर ने वैभव सूर्यवंशी (4) का शिकार कर लिया। इसके बाद मुंबई के गेंदबाजों ने आरआर के बल्लेबाजों को जमने का मौका नहीं दिया। सातवें ओवर में गजनफर ने कप्तान रियान पराग (14) रन को आउट कर पवेलियन भेज दिया। दासुन शानका 15 गेंदों में (29) रन बनाकर आउट हुये। उन्होंने अपनी पारी में तीन छक्के लगाये।

आर्चर ने 38 रन का योगदान दिया :

13वें ओवर में कार्बिन बॉश ने ध्रुव जुरेल को बोल्ड कर आरआर को बड़ा झटका दिया। ध्रुव जुरेल ने 26 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए (38) रन बनाये। डॉनोवन फरेरा (18) को चाहर ने शुभम दुबे (5) को शार्दुल ठाकुर ने आउट किया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर शार्दुल ने जोफ्रा आर्चर को भी बाउंड्री पर कैच आउट करा दिया। जोफ्रा आर्चर ने 15 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के उड़ाते हुए 32 रन बनाये। आरआर ने निर्धारित 20 ओवरों में लड़खड़ाते हुए आठ विकेट पर 205 रन बनाये। रवींद्र जडेजा ने नाबाद 19 रनों की पारी खेली। नांद्रे बर्गर ने नाबाद 10 रन बनाए।

मुंबई इंडियंस के लिए दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए। विल जैक्स, एम गजनफर और कार्बिन बॉश ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फीफा विश्व कप-2026 : घाना के खिलाफ ड्रॉ ने बढ़ाई इंग्लैंड की चिंता, नॉकआउट की राह हुई मुश्किल फीफा विश्व कप-2026 : घाना के खिलाफ ड्रॉ ने बढ़ाई इंग्लैंड की चिंता, नॉकआउट की राह हुई मुश्किल
फीफा विश्व कप-2026 के ग्रुप एल मुकाबले में इंग्लैंड और घाना के बीच मैच गोलरहित ड्रॉ। लगभग 80 प्रतिशत गेंद...
संविधान पर सीधा आघात था आपातकाल, मोदी ने कहा- संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरित करता है लोकतंत्र
शादी समारोह खूनी संघर्ष में बदला : युवक की पीटकर हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया डिटेन
जहां सपने बसते हैं, वहां सुरक्षा भी बसनी चाहिए              
जांच में सुरक्षा संबंधी मिली गड़बड़ियां, एलन कोचिंग का वाराणसी और फिजिक्सवाला का कानपुर सेंटर सील 
कुंड में डुबकी लगाने जा रहे श्रद्धालुओं को कार ने रौंदा : 20 श्रद्धालु घायल, चालक हिरासत में
आज का भविष्यफल