आईपीएल-2026 : आरसीबी जीत के साथ शीर्ष पर, कोहली के विराट शतक से कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया

केकेआर पारी में रिंकू की फिफ्टी

आईपीएल-2026 : आरसीबी जीत के साथ शीर्ष पर, कोहली के विराट शतक से कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया

विराट कोहली (नाबाद 105) की शतकीय पारी के दम पर आरसीबी ने आईपीएल-2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स को 194/4 रन पर 19.1 ओवर में छह विकेट से हराया। कोहली ने टी-20 में सबसे तेज 14,000 रन। केकेआर की ओर से अंगकृष रघुवंशी (71) और रिंकू सिंह (नाबाद 49) ने शानदार प्रदर्शन।

रायपुर। विराट कोहली (नाबाद 105) की दमदार शतकीय पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु ने बारिश के कारण 75 मिनट देर से शुरु हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल ) 2026 के 57वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स पर पांच गेंदें शेष रहते छह विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही आरसीबी फिर से अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।

बेथेल सस्ते में लौटे :

193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए जेकब बेथेल और विराट कोहली की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े। चौथे ओवर में कार्तिक त्यागी ने जेकब बेथेल (15) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये देवदत्त पड़िक्कल ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट लिए 92 रन जोड़कर अपनी टीम को जीत की राह दिखाई। 14वें ओवर में कार्तिक ने पड़िक्कल (39) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। 16वें ओवर में सुनील नारायण ने कप्तान रजत पाटीदार (11) का शिकार कर लिया। 18वें ओवर की पांचवी गेंद पर कार्तिक त्यागी ने (2) को मनीष पांडे के हाथों कैच आउट कराकर अपना तीसर विकेट लिया। 19वें ओवर में विराट कोहली ने अपना नौवां आईपीएल शतक जड़ा। उन्होंने 58 गेंदों में 10 चौके और तीन छक्के लगाते हुए अपना शतक पूरा किया। यह केकेआर के खिलाफ उनका दूसरा शतक है।

कोहली बने 14 हजारी :

Read More आईपीएल-2026 : फिन ऐलन का आतिशी शतक, कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया

इस दौरान कोहली ने टी-20 में 409 पारियों में सबसे तेज 14 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गये। उन्होंने क्रिस गेल के 423 पारियों के रिकार्ड को तोड़ा। आरसीबी ने 19.1 ओवर में 194 रन बनाकर मुकाबला छह विकेट से अपने नाम कर लिया। विराट कोहली ने 60 गेंदों में 11 चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 105 रनों की मैच विजयी पारी खेली। जितेश शर्मा आठ रन बनाकर नाबाद रहे।

Read More FIFA World Cup 2026: ओपनिंग सेरेमनी में कैटी पेरी के साथ जलवां बिखरेंगी नोरा फतेही, कनाडा के बीएमओ फील्ड स्टेडियम में देगी धमाकेदार परफॉर्मेंस

केकेआर पारी में रिंकू की फिफ्टी :

Read More आईपीएल-2026 : दिल्ली 3 विकेट से जीती, पंजाब की लगातार चौथी हार, अक्षर-मिलर के अर्धशतक

अंगकृष रघुवंशी (71), रिंकू सिंह (नाबाद 49) और कैमरन ग्रीन (32) की शानदार पारियों के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ चार विकेट पर 192 रनों का स्कोर खड़ा किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन ऐलन की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 23 रन जोड़े। तीसरे ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने फिन ऐलन आठ गेंदों में (18) को आउटकर आरसीबी को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद पांचवें ओवर में जॉश हेजलवुड ने अजिंक्य रहाणे 13 गेंदों में (19) को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद कैमरन ग्रीन और अंगकृष रघुवंशी की जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिये 68 रन जोड़े। 13वें ओवर में रसिख सलाम ने कैमरन ग्रीन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। कैमरन ग्रीन ने 24 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए 32 रन बनाये। पारी की आखिरी गेंद पर अंगकृष्ण रघुवंशी रनआउट हुये। कोलकाता नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 192 रनों का स्कोर बनाया। अंगकृष रघुवंशी ने 46 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 71 रनों की पारी खेली। रिंकू सिंह ने 29 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 49 रन बनाए। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम और जॉश हेजलवुड ने एक-एक विकेट लिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, बाड़मेर में रेड अलर्ट जारी Weather Update : राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, बाड़मेर में रेड अलर्ट जारी
राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में। प्रदेश में लगातार...
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला : सार्वजनिक जगहों पर पशु वध पर प्रतिबंध, जानें उल्लघंन पर कितनी होगी सजा ?
‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का ट्रेलर रिलीज : जैकी श्रॉफ का दिखा दमदार अंदाज, बच्चों की कल्पनाओं पर आधारित फिल्म की कहानी
युवती को भगाने पर विवाद ने लिया हिंसक रूप, आरोपी के दो घर आग में फूंके
UP में चक्रवाती तूफान ने बरपाया कहर : आंधी से सैकड़ों पेड़ धराशायी, अंधेरे में डूबे इलाके; 54 लोगों की मौत
सूरत की फैक्ट्रियों से बचपन मुक्त : साड़ी पर धागा वर्क और मशीनें चलाते मिले 92 नौनिहाल, मजदूरी सिर्फ 5 हजार
लेबनान में युद्धविराम के बाद मारे गए 23 बच्चे, यूनिसेफ ने कहा- हिंसा और बच्चों के मानसिक तनाव को बढ़ा रहे हमले