आईपीएल-2026 : आरसीबी फाइनल में पहुंची, रजत पाटीदार की धुआंधार पारी से क्वालीफायर -1 में गुजरात को 92 रनों से हराया  

रबाडा ने शमी का रिकॉर्ड तोड़ा

आईपीएल-2026 : आरसीबी फाइनल में पहुंची, रजत पाटीदार की धुआंधार पारी से क्वालीफायर -1 में गुजरात को 92 रनों से हराया  
Royal Challengers Bengaluru ने आईपीएल क्वालीफायर-1 में Gujarat Titans को 92 रन से हराकर लगातार दूसरे साल फाइनल में जगह बनाई। कप्तान रजत पाटीदार ने 33 गेंदों पर नाबाद 93 रन ठोके। आरसीबी ने 254/5 का रिकॉर्ड स्कोर बनाया, जवाब में गुजरात 162 रन पर सिमटी।

धर्मशाला। कप्तान रजत पाटीदार की 9 छक्कों से सजी 93 रन की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को आईपीएल के क्वालीफायर -1 में 92 रन से हरा दिया और लगातार दूसरे साल सीधे फाइनल में जगह बना ली।

आरसीबी ने पांच विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद गुजरात को 19.3 ओवर में 162 रन पर निपटा दिया। हालांकि, इस हार के बावजूद गुजरात के पास 29 मई को क्वालीफायर-2 में फाइनल में पहुंचने का मौका रहेगा जहां उनका मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एलिमिनेटर मैच के विजेता से होगा।

विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए एकमात्र राहुल तेवतिया (68) ने संघर्ष करते हुए आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से अर्धशतक बनाया जबकि जोस बटलर ने 29 और साई सुदर्शन ने 14 रन बनाये। बाकी बल्लेबाज आयाराम-गयाराम की तर्ज पर मैदान आते और पवेलियन लौटते रहे। कप्तान शुभमन गिल दो रन बनाकर आउट हुए। जैकब डफी ने तीन और भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पंड्या तथा रसिख सलाम डार ने दो-दो विकेट लिए जबकि जोश हेजलवुड को एक विकेट मिला।

पावरप्ले में गंवाए पांच विकेट :

Read More स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, टी-20 में 600 चौके लगाने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज़

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात ने पावरप्ले में ही पांच विकेट गंवा दिए थे और यहीं से उनकी हार तय हो गई थी। शुभमन गिल और साई सुदर्शन सस्ते में आउट हो गए और इसका असर बाकी बैटिंग लाइन अप पर भी देखने को मिला। एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम 14-15 ओवर में ही आउट हो जाएगी लेकिन राहुल तेवतिया ने 43 गेंद पर 68 रन बनाकर मैच को आखिरी ओवर तक पहुंचाया।

Read More दिशा एकेडमी ने एसएचएस क्रिकेट एकेडमी को 8 विकेट से रौंदा, अनभव सिंह का धमाकेदार शतक

33 गेंदों पर बनाए नाबाद 93 रन :

Read More कोडाई प्रीमियर लीग सीजन-10 : राघव की घातक गेंदबाजी और सम्यक की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी से जीती कोडाई स्मैशर्स

पाटीदार ने 33 गेंदों पर पांच चौकों और नौ छक्कों की मदद से नाबाद 93 रन बनाये। यह अब आईपीएल प्लेऑफ में किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर हो गया है। आरसीबी ने 2023 में क्वालीफायर 2 में मुम्बई इंडियंस के खिलाफ गुजरात टाइटंस द्वारा बनाए गए 233/3 के स्कोर को पीछे छोड़ दिया है।

पाटीदार का कैच छोंड़ना महंगा पड़ा :

हालांकि, 20 रन पर पाटीदार का कैच छोड़ना गुजरात को महंगा पड़ गया। पाटीदार ने उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने सिर्फ 33 गेंद पर 5 चौके और 9 छक्के की मदद से नाबाद 93 रन बना दिए। इसी वजह से आरसीबी ने इतना बड़ा टोटल बना दिया। कुलवंत खेजरोलिया के दूसरे ओवर से 28 रन आए थे और वहां से जीटी मैच में वापसी कर ही नहीं पाई। उनसे कैच छूटे और ग्राउंड फील्डिंग भी उतनी अच्छी नहीं रही।

टॉस जीतकर गुजरात ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बेंगलुरु ने तूफानी शुरुआत की। वेंकटेश अय्यर ने मोहम्मद सिराज के पारी के पहले ओवर में तीन चौके मारे और इस ओवर में 14 रन पड़े। अय्यर ने दूसरे ओवर में कगिसो रबाडा पर छक्का मारा लेकिन अगली गेंद पर आउट हो गए।

रबाडा ने शमी का रिकॉर्ड तोड़ा :

रबाडा का पॉवरप्ले में यह 18वां विकेट था और उन्होंने मोहम्मद शमी का 2023 में पॉवरप्ले में 17 विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रबाडा के पारी के चौथे ओवर में चार चौके लगे। इसमें दो कोहली और दो देवदत्त पड़िक्कल ने मारे। पॉवरप्ले के छठे ओवर में कोहली ने दो चौके और एक छक्का मारा।

पावरप्ले में आरसीबी को जिस शुरूआत की दरकार थी, वह उन्हें मिल चुका है। उन्होंने एक विकेट जरूर गंवाया लेकिन साथ ही में 76 रन भी बना दिए। कई मैचों के बाद ऐसा हुआ है कि पावरप्ले में रबाडा और सिराज की जोड़ी को तोड़ना पड़ा। बीच में जेसन होल्डर को गेंदबाजी पर लगाना पड़ा।

कोहली और पड़िक्कल के बीच 50 रन की साझेदारी पूरी हो गयी जो इस सीजन उनके बीच हुई यह सातवीं 50 रनों की साझेदारी है जो एक आईपीएल सीजन में संयुक्त रूप से दूसरे सर्वाधिक हैं। कोहली और डु प्लेसी के बीच 2023 में आठ 50 रनों की साझेदारी हुई थी।

होल्डर ने नौंवें ओवर में कोहली को बोल्ड कर गुजरात को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। कोहली ने 25 गेंदों पर 43 रन की पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। होल्डर ने फिर पड़िक्कल को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया। पड़िक्कल ने रिव्यू लिया लेकिन अम्पायर का फैसला बरकरार रहा। पड़िक्कल ने 19 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 30 रन बनाये। होल्डर के दो झटकों से बेखबर रजत पाटीदार ने होल्डर पर 11वें ओवर में छक्का और क्रुणाल पंड्या ने चौका मारा।पंड्या ने 12वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा पर चौका और छक्का मारा।

कुलवंत खेजरोलिया के पारी के 16वें ओवर में चार चौके और एक छक्का लगा। इस ओवर में कुल 28 रन पड़े और 15 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर तीन विकेट पर 168 रन पहुंच गया। पाटीदार ने 16वें ओवर में राशिद खान पर छक्का मारा। क्रुणाल ने इसी ओवर की चौथी गेंद पर भी छक्का मारा। पाटीदार ने आखिरी गेंद को भी छक्के के लिए भेजा। राशिद के इस ओवर में 21 रन पड़े। रबाडा ने 17वें ओवर में आते ही क्रुणाल का विकेट झटका। क्रुणाल ने 28 गेंदों पर 43 रन में पांच चौके और दो छक्के लगाए। क्रुणाल और पाटीदार ने चौथे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी 45 गेंदों में पूरी की।

पाटीदार ने रबाडा पर छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया। अगली गेंद पर भी उन्होंने छक्का जड़ दिया। आरसीबी के 200 रन भी पूरे हो गए। प्रसिद्ध कृष्णा ने डेविड मिलर को बोल्ड कर गुजरात को पांचवीं सफलता दिलाई। पाटीदार ने अगले ओवर में सिराज की पहली दो गेंदों पर छक्का और चौका मारा। जितेश शर्मा ने भी पांचवीं और छठी गेंद पर चौका और छक्का मारा। इस ओवर में भी 21 रन पड़े। पाटीदार ने आखिरी ओवर में भी कृष्णा की पहली गेंद को छक्के के लिए उड़ा दिया। तीसरी गेंद पर भी पाटीदार ने छक्का मारकर 250 रन पूरे कर दिए। आरसीबी की पारी 254 रन पर जाकर थमी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश