आईपीएल-2026 : आरसीबी चौथी जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर, लखनऊ सुपर जायंट्स पर 5 विकेट की जीत में विराट कोहली ने बनाए 49 रन
आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं हुई
आईपीएल-2026 के मुकाबले में आरसीबी ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया। रसिख सलाम (4) और भुवनेश्वर कुमार (3) की घातक गेंदबाजी से लखनऊ 146 रन पर सिमटी। विराट कोहली (49) और रजत पाटीदार (27) की पारियों से आरसीबी ने 15.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान।
बेंगलुरु। रसिख सलाम (4 विकेट) और भुवनेश्वर कुमार (3 विकेट) के बाद इम्पैक्ट प्लेयर विराट कोहली (49) रन के शानदार प्रदर्शन की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 23वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 29 गेंदें शेष रहते पांच विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। यह टूर्नामेंट में उनकी चौथी जीत है।
147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और दूसरे ही ओवर में प्रिंस यादव ने फिल सॉल्ट (सात) को आउट कर लखनऊ सुपर जायंट्स को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद देवदत्त पड़िक्कल ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़े। आठवें ओवर में आवेश खान ने पड़िक्कल (10) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। आरसीबी का तीसरा विकेट 11वें ओवर में विराट कोहली के रूप में गिरा। उन्हे भी आवेश खान ने आउट किया। विराट कोहली ने 34 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाते हुए 49 रनों की पारी खेली। जितेश शर्मा ने 12वें ओवर में तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 23 रन बटोरे। अगले ही ओवर में प्रिंस यादव ने कप्तान रजत पाटीदार और जितेश शर्मा का शिकार कर लखनऊ सुपर जायंट्स की मैच में वापसी करा दी। रजत पाटीदार ने 13 गेंदों में तीन छक्के और एक चौका लगाते हुए 27 रन बनाये। वहीं जितेश शर्मा ने नौ गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए (23) रनों की पारी खेली। आरसीबी ने 15.1 ओवर में पांच विकेट पर 149 रन बना कर मुकाबला पांच विकेट अपने नाम कर लिया। टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड 14-14 रन बनाकर नाबाद रहे।
इससे पहले रसिख सलाम (चार विकेट) और भुवनेश्वर कुमार (तीन विकट) ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 146 रन के स्कोर पर समेट दिया। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज रसिख सलाम हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी आक्रमण के आगे टिक कर नहीं खेल सके। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मिचेल मार्श और एडन मारक्रम की सलामी जोड़ी 32 रन जोड़े। रसिख सलाम ने मार्करम (12) को आउट कर आरसीबी को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान ऋषभ पंत चोटिल होकर रिटायर हर्ट हो गये। सातवें ओवर में हेजलवुड ने निकोलस पूरन (1) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। अब्दुल समद (0) पर आउट किया।
10वें ओवर में क्रुणाल पंड्या ने मिचेल मार्श को बोल्ड कर लखनऊ सुपर जायंट्स को तीसरा झटका दिया। मिचेल मार्श ने 32 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए 40 रन बनाये। आयुष बदोनी ने 24 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाते हुए 38 रन बनाये। वहीं मुकुल चौधरी ने 28 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाये। उन्हें रसिख सलाम ने बोल्ड आउट किया। आरसीबी के गेंदबाजी आक्रमण के आगे लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 146 रन के स्कोर पर सिमट गई। लखनऊ सुपर जायंट्स के आठ बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके।
आरसीबी के लिए रसिख सलाम ने 24 रन देकर चार विकेट लिये। भुवनेश्वर कुमार 27 रन देकर तीन विकेट लिये। क्रुणाल पंड्या दो विकेट लिये। जॉश हेजलवुड ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Comment List