आईपीएल-2026 : राजस्थान रॉयल्स को झटका, ग्रोइन चोट की आशंका से सैम करन का बाहर होना तय

विकल्पों पर विचार कर रही है फ्रैंचाइजी 

आईपीएल-2026 : राजस्थान रॉयल्स को झटका, ग्रोइन चोट की आशंका से सैम करन का बाहर होना तय

राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल-2026 से पहले बड़ा झटका। ग्रोइन चोट के कारण सैम करन पूरे सीजन से बाहर हो सकते। हाल ही में टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल के बाद उनकी स्थिति बिगड़ी। फ्रेंचाइजी अब उनके विकल्प की तलाश में, टीम में रवींद्र जडेजा जैसे ऑलराउंडर मौजूद।

जयपुर। आईपीएल-2026 की शुरुआत से पहले ही राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को बड़ा झटका लगा है क्योंकि ग्रोइन में चोट की आशंका के चलते सैम करन का पूरे आईपीएल सीजन से बाहर होना तय माना जा रहा है। करन ने पिछला मुकाबला 5 मार्च 2026 को भारत के खिलाफ टी-20 विश्व कप 2026 का सेमीफाइनल खेला था, जिसमें इंग्लैंड को हार मिली थी।

सैम को सीएसके से ट्रेड किया था रॉयल्स ने :

पिछले साल नवंबर में सीएसके से आरआर ने करन को ट्रेड के जरिए अपने दल में शामिल किया था और वह पहली बार इस फ्रेंचाइजी के लिए खेलने वाले थे। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के बदले में आरआर ने सीएसके से रवींद्र जडेजा और करन को अपने साथ जोड़ा था।

पिछले सीजन में बनाए 114 रन :

Read More बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स : वर्ल्डकप जीतने वाली टीमें सम्मानित, बिन्नी, द्रविड़ व मिताली को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

करन ने 2019 में पंजाब किंग्स के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी और आरआर तीसरी टीम होती जिनके लिए वह आईपीएल खेलते। 2020 और 2021 में सीएसके के लिए खेलने के बाद करन को पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ में अपने दल में शामिल किया था और वह उस समय लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बने थे। 2024 में करन ने पंजाब किंग्स के लिए ही खेला लेकिन 2025 में सीएसके ने 2.4 करोड़ में नीलामी में खरीद लिया। पिछले सीजन करन ने पांच मुकाबलों में 114 रन बनाए और वह एक ही विकेट हासिल कर पाए।

Read More डीसीएल के चैप्टर-2 की भव्य घोषणा : सितम्बर में होगा आयोजन, ऑक्शन से चुनी जाएंगी टीमें

विकल्पों पर विचार कर रही है फ्रैंचाइजी :

Read More असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव : 7 और 10 को गुवाहाटी में होने हैं आईपीएल मैच, बदलाव की उम्मीद में जयपुर में तैयारी तेज

फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि आरआर करन की जगह किस खिलाड़ी को अपने दल में शामिल करेगा लेकिन पता चला है कि फ्रैंचाइजी ने कुछ विकल्पों पर विचार किया है। जडेजा के अलावा आरआर के पास डोनावन फरेरा के रूप में एक अन्य ऑलराउंडर है। जडेजा और करन की तरह ही फरेरा को भी आरआर ने ट्रेड के जरिए ही दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) से उनके एक करोड़ के बेस प्राइस में अपने दल में शामिल किया था।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

मछली एवं वन्य प्राणी मित्र पुरस्कार : आईटीसी राजपुताना होटल में आयोजित होगा छठा संस्करण, निस्वार्थ भाव से प्राकृतिक धरोहर की रक्षा में जुटे व्यक्तियों को पुरस्कार मछली एवं वन्य प्राणी मित्र पुरस्कार : आईटीसी राजपुताना होटल में आयोजित होगा छठा संस्करण, निस्वार्थ भाव से प्राकृतिक धरोहर की रक्षा में जुटे व्यक्तियों को पुरस्कार
मछली एवं वन्य प्राणी मित्र पुरस्कार का छठा संस्करण 23 मार्च, सोमवार को जयपुर स्थित आईटीसी राजपुताना होटल में आयोजित।...
कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव: ज़मीर अहमद खान ने दावणगेरे दक्षिण से मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दिए जाने पर कांग्रेस से इस्तीफे की दी धमकी
मिडिल ईस्ट संकट: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को तेल बिक्री की दी छूट, होर्मुज़ तनाव के बीच 14 करोड़ बैरल बाजार में उतारने की तैयारी, 
ईद-उल-फितर पर दरगाह का जन्नती दरवाजा दोपहर में बंद, शहरभर में अदा हुई शांतिपूर्ण नमाज
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आसमान में छाए बादल: कुछ स्थानों पर हुई बारिश से तापमान में गिरावट, वातावरण में ठंडक महसूस की गई
शाही ठाठ-बाट से निकली गणगौर माता की शोभायात्रा: 210 लोक कलाकारों के अलग-अलग समूह ने लोक कला की ऐसी रंगत बिखेरी कि दर्शक निहारते ही रहे
ईद-उल-फितर के पावन मौके पर शिया समुदाय के लोगों ने काली पट्टी बांधकर अदा की नमाज: ईरान-इजरायल संघर्ष के विरोध में आवाज उठाते हुए अमेरिका विरोधी लगाए नारे