आईपीएल-2026 : मुम्बई इंडियंस को हराकर सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाया जीत का छक्का, हेनरिक क्लासन रहे प्लेयर ऑफ द मैच

सलिल अरोड़ा ने लगाया विजयी छक्का

आईपीएल-2026 : मुम्बई इंडियंस को हराकर सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाया जीत का छक्का, हेनरिक क्लासन रहे प्लेयर ऑफ द मैच

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल-2026 में मुम्बई इंडियंस को छह विकेट से हराया। 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रेविस हेड (76) और हेनरिक क्लासन (नाबाद 65) ने शानदार बल्लेबाजी। मुम्बई ने रायन रिकलटन (123) के दम पर 243 रन बनाए।

मुम्बई। ट्रेविस हेड (76) और हेनरिक क्लासन (नाबाद 65) रनों की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत सनराइजर्स हैदरबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 41वें मुकाबले में मुम्बई इंडियंस को आठ गेंदें शेष रहते छह विकेट से शिकस्त दी। यह हैदराबाद की टूर्नामेंट छठी जीत, वहीं मुम्बई इंडियसं की छठी हार है।

ओपनर्स की शतकीय साझेदारी :

244 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिए 129 रन जोड़े। नौवें ओवर में एम गजनफर ने अभिषेक शर्मा को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के लगाते हुए 45 रन बनाये। इसी ओवर की अगली ही गेंद पर गजनफर ने इशान किशन (0) का भी शिकार कर लिया। अगले ओवर में हार्दिक पांड्या ने ट्रेविस हेड को आउट कर मुम्बई की मैच में वापसी कराई। लेकिन वे इसका फायदा उठाने में विफल रहे। ट्रेविस हेड ने 30 गेंदों में चार चौके और आठ छक्के उड़ाते हुए 76 रनों की पारी खेली। 17वें ओवर में नीतीश कुमार रेड्डी 17 गेंदों में (21) चौथे विकेट के रूप में आउट हुये। सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.4 ओवरों में चार विकेट पर 249 रन बना कर मुकाबला छह विकेट से अपने नाम कर लिया।

सलिल अरोड़ा ने लगाया विजयी छक्का :

Read More आईपीएल-2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिल्टस को 9 विकेट से हराया, जॉश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने बरपाया कहर

सलील अरोड़ा ने हार्दिक की गेंद पर विजयी छक्का मारा। हेनरिक क्लासन ने 30 गेंदों में सात चौके और चार छक्के लगाते हुए नाबाद 65 रनों की पारी खेली। सलील अरोड़ा ने 10 गेंदों में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 30 रन बनाए।

Read More आईपीएल-2026 : राजस्थान रॉयल्स ने रोका पंजाब किंग्स का विजय रथ, फरेरा-दुबे की साझेदारी प्रभसिमरन और स्टॉयनिस के अर्द्धशतकों पर भारी पड़ी 

मुम्बई इंडियंस के लिए एम गजनफर ने दो विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और ट्रैंट बोल्ट ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Read More राजस्थान लीग सीनियर मेन्स ए-डिवीजन : जिंक फुटबॉल एकेडमी ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब, पूरे सीजन में जीते 12 में से 10 मुकाबले

इससे पहले आज यहां रायन रिकलटन (नाबाद 123), विल जैक्स ( 46) और हार्दिक पंड्या (31) की आतिशी बल्लेबाजी के दम पर मुम्बई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पांच विकेट पर 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मुम्बई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मुम्बई के लिए विल जैक्स और रायन रिकलटन की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़कर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। आठवें ओवर में नीतीश कुमार रेड्डी ने विल जैक्स को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। विल जैक्स ने 22 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के लगाते हुए 46 रनों की पारी खेली। अगले ही ओवर में इशान मलिंगा ने सूर्यकुमार यादव (पांच) को अपना शिकार बना लिया। नमन धीर ने 17 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 22 रन बनाये। उन्हें प्रफुल्ल हिंगे ने आउट किया। इसी दौरान रायन रिकलटन ने 44 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। जो मुम्बई इंडियंस की ओर बनाया गया सबसे तेज शतक है।

19वें ओवर की पहली ही गेंद पर साकिब हुसैन ने हार्दिक का शिकार कर लिया। हार्दिक पंड्या ने 15 गेंदों में दो चौके और दो छक्के उड़ाते हुए (31) रन बनाये। आखिरी ओवर में तिलक वर्मा (सात) हिंगे का शिकार बने। मुम्बई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। रायन रिकलटन ने 55 गेंदों 10 चौके और आठ छक्के उड़ाते हुए नाबाद 123 रनों की पारी खेली।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए प्रफुल्ल हिंगे ने दो विकेट लिये। इशान मलिंगा, साकिब हुसैन और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेटर नोएडा में भयावह हादसा : सोसाइटी में फ्लैट की बालकनी में लगी भीषण आग, मेंटिनेंस टीम की सतर्कता से टला बड़ा हादसा ग्रेटर नोएडा में भयावह हादसा : सोसाइटी में फ्लैट की बालकनी में लगी भीषण आग, मेंटिनेंस टीम की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
ग्रेटर नोएडा की अरिहंत आर्डन सोसाइटी में गुरुवार तड़के वॉशिंग मशीन में शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। टावर-एन के...
रिश्तों का कत्ल, प्रतिशोध में उजड़ा परिवार : बहन की हत्या का शक, साले ने जीजा का सिर पत्थर से कुचला
वायदा बाजार की तेजी का असर : सोने की कीमतों में उछाल, जानें चांदी का क्या है भाव
धर्मशाला में पार्टी की कार्यशाला में पहुंचे राहुल गांधी : संगठन को सुदृढ़ करने पर दिया जोर, बोले- बूथ और जिला स्तर पर नीहित पार्टी की असली ताकत
कोहिनूर हीरे पर ममदानी का बयान: किंग चार्ल्स से न्यूयॉर्क मेयर की अपील, भारत का कोहिनूर वापस करो
राजस्थान लीग सीनियर मेन्स ए-डिवीजन : जिंक फुटबॉल एकेडमी ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब, पूरे सीजन में जीते 12 में से 10 मुकाबले
जंपस्टार्ट तकनीक से जन्मा 'गोडावण का बच्चा' 11 दिन से लापता, 50 गार्ड्स का घोंसले के चारों ओर पहरा