आईपीएल-2026 : तिलक का शतक, अश्विनी का चौका, मुम्बई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रन से हराया

गुजरात की शुरुआत खराब रही

आईपीएल-2026 : तिलक का शतक, अश्विनी का चौका, मुम्बई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रन से हराया

Mumbai Indians ने Gujarat Titans को 99 रन से हराया। Tilak Varma (नाबाद 101) की शतकीय पारी और Ashwini Kumar (4 विकेट) की घातक गेंदबाजी निर्णायक। मुंबई ने 199/5 बनाए, गुजरात 100 पर सिमटी।

अहमदाबाद। तिलक वर्मा (नाबाद 101) की आतिशी शतकीय पारी के बाद अश्विनी कुमार (चार विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत मुम्बई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 हराकर टूर्नामेंट में लगातार चार हार के बाद अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

मुंबई ने 12 वें ओवर के बाद पकड़ी रफ्तार :

आखिरकार मुम्बई ने बल्ले और गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लगातार चार हार के बाद जीत दिला दी। आज के मैच में भी पहले 10-12 ओवर तक मुम्बई पीछे थी, लेकिन तिलक के शतक और फिर गेंदबाजों के जबावी हमले ने उन्हें वह जीत दिलाई, जो उनके लिए बेहद जरुरी थी। पहली पारी में तिलक की रिकार्ड विस्फोटक पारी के कारण मुम्बई अच्छे स्कोर तक पहुंचा।

गुजरात की शुरुआत खराब रही :

Read More आईपीएल-2026 : केकेआर की चौथी हार, सीएसके 32 रन से जीती, नूर अहमद रहे प्लेयर ऑफ द मैच

इसके बाद बुमराह ने पहली ही गेंद पर सुदर्शन को आउट कर के गुजरात टाइटंस को पूरी तरह से पीछे धकेल दिया। इसके बाद अश्वनी सहित शेष के गेंदबाजों ने कमाल की वापसी की। मुम्बई ने गुजरात टाइटंस की टीम को 15.5 ओवरों में 100 रन पर ढेर कर मुकाबला 99 रनों से अपने नाम किया। गुजरात टाइटंस की टूर्नामेंट में यह तीसरी हार है।

Read More एडहॉक कमेटी ने घरेलू क्रिकेट सुधार के लिए जिलों से मांगे सुझाव : दौसा, चूरू और झुंझुनूं ने कहा- कमजोर जिलों को इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए मिले मदद

200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस को मुम्बई के गेंदबाजों ने शुरुआती झटके देते हुए महज पांच रन के स्कोर पर दो विकेट झटक लिये। साई सुदर्शन (0) को जसप्रीत बुमराह और जॉस बटलर को (5) को हार्दिक पंड्या ने पगबाधा आउट किया। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ पारी को सभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट लिये 35 रन जोड़े। पांचवें ओवर में अश्विनी कुमार ने गिल (14) को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। इसके बाद मिचेल सैंटनर और अश्विनी कुमार ने गुजरात टाइटंस के लगातार विकेट झटके हुए उसके बल्लेबाजी क्रम को तहस नहस कर दिया। 16वें ओवर में एम गजनफर ने कगिसो रबाडा (12) और मोहम्मद सिराज (0) को आउट कर अपनी टीम को 99 रनों से जीत दिला दी।

Read More राजस्थान ए डिवीजन फुटबॉल लीग : जिंक फुटबॉल अकादमी ने रेहान फुटबॉल क्लब को 4-0 से हराया, पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में हुआ आयोजन

मुम्बई के लिए अश्विनी कुमार ने 24 गेंदों में चार विकेट लिये। मिचेल सैंटनर और एम गजनफर को दो-दो विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मुम्बई इंडियंस को कगिसो रबाड़ा के कहर का सामना करना पड़ा। दानिश मालेबार (2) को रबाड़ा ने पगबाधा आउट किया। चौथे ओवर में रबाडा ने क्विंटन डी कॉक (13) का शिकार कर मुम्बई इंडियंस को दूसरा झटका दिया। छठें ओवर में रबाडा ने सूर्यकुमार यादव (15) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। तिलक वर्मा और नमन धीर के बीच 52 रनों की साझेदारी हुई। 13वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने नमन धीर को आउटकर गुजरात टाइटंस को चौथी सफलता दिलाई। नमन धीर ने 32 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाते हुए 45 रनों की पारी खेली। 19वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने हार्दिक पंड्या (15) को बाउंड्री पर कैच आउट करा दिया। मुम्बई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 199 रनों का स्कोर बनाया। तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में आठ चौके और सात छक्कों की मदद से नाबाद 101 रनों की पारी खेली। गुजरात टाइटंस के लिए कगिसो रबाड़ा ने तीन विकेट लिये। प्रसिद्ध कृष्णा को एक विकेट मिला।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : मतदान से 48 घंटे पहले बाइक रैलियों पर प्रतिबंध, आयोग मतदाताओं को डराने-धमकाने की किसी भी कोशिश को नहीं करेगा बर्दाश्त  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : मतदान से 48 घंटे पहले बाइक रैलियों पर प्रतिबंध, आयोग मतदाताओं को डराने-धमकाने की किसी भी कोशिश को नहीं करेगा बर्दाश्त 
पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने बाइक रैलियों पर रोक लगा दी है। मतदान...
सचिवालय के बैठक कक्षों में अब केवल विभागीय बैठकों की अनुमति, सख्त दिशा-निर्देश जारी
ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से इनकार किया, तो उसे 'अभूतपूर्व समस्याओं' का करना पड़ेगा सामना : डोनाल्ड ट्रंप
फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज : छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा बड़े पर्दे पर, जानें रिलीज डेट
पुष्कर घाटी बस हादसा : बिना रजिस्ट्रेशन और परमिट के चल रही थी बस, गंभीर लापरवाही की जांच के लिए विशेष कमेटी का गठन
खड़गपुर सदर में कड़ा मुकाबला : दिलीप घोष बनाम सरकार फिर आमने-सामने, जाति, समुदाय, मतदान प्रतिशत और अब मतदाताओं की अनुपस्थिति पर ध्यान केंद्रित 
जमीन विवाद में भाई ने की बहन की हत्या : आरोपी भाई से पूछताछ जारी, जानें पूरा मामला