आईपीएल-2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी, बंगाल-तमिलनाडु सहित 5 राज्यों में चुनावों के चलते कार्यक्रम बदला

बेंगलुरु में होगा उद्घाटन और फाइनल मैच 

आईपीएल-2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी, बंगाल-तमिलनाडु सहित 5 राज्यों में चुनावों के चलते कार्यक्रम बदला

आईपीएल-2026 28 मार्च से शुरू होगा। पहले इसकी शुरुआत 26 मार्च तय थी, लेकिन तमिलनाडु, केरल, असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के कारण तारीख बदली। उद्घाटन और फाइनल मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में।

मुंबई। आईपीएल-2026 की शुरूआत 28 मार्च से होगी। इसकी घोषणा अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले भारत-न्यूजीलैंड टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने की।

पहले यह टूनार्मेंट 26 मार्च से शुरू होना था, लेकिन तमिलनाडु, केरल, असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में होने वाले चुनावों के कारण इसके कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। हालांकि आईपीएल की ओर से अभी तक टूनार्मेंट का विस्तृत कार्यक्रम जारी नहीं किया है।

चेपॉक, ईडन गार्डन्स में होते हैं मैच :

विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में तीन ऐसे प्रमुख स्टेडियम हैं जो आईपीएल वेन्यू के रूप में इस्तेमाल होते रहे हैं। तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) चेन्नई सुपर किंग्स का होम ग्राउंड है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित ईडन गार्डन्स कोलकाता नाइट राइडर्स का घरेलू मैदान है, जबकि असम के गुवाहाटी में बना बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का सेकेंड होम वेन्यू रहा है।

Read More बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप : आयुष शेट्टी का धमाकेदार आगाज, वर्ल्ड नंबर-7 फेंग को सीधे गेम में हराया

चुनाव के कारण दो चरणों में जारी हो सकता है कार्यक्रम :

Read More एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत की बेटियों का जलवा : 4 गोल्ड, 2 सिल्वर समेत 10 मेडल के साथ टॉप पर

2008 में आईपीएल शुरू होने के बाद जब भी देश में आम चुनाव (2009, 2014, 2019 और 2024) या किसी राज्य में विधानसभा चुनाव हुए हैं, टूनार्मेंट का कार्यक्रम दो हिस्सों में जारी किया गया है। ऐसे में संभावना है कि इस बार भी बीसीसीआई ऐसा ही करेगा।

Read More आईपीएल-2026 : वैभव सूर्यवंशी का कहर, राजस्थान रॉयल्स ने लगाया जीत का चौका, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से दी शिकस्त

बेंगलुरु में होगा उद्घाटन और फाइनल मैच :

कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) के सचिव संतोष मेनन अलुसार बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही ओपनिंग और फाइनल मैच खेले जाएंगे। घरेलू टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) इस बार अपने 5 घरेलू मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। आरसीबी के बाकी दो होम मैच छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। पिछले सीजन की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 2025 के फाइनल में अहमदाबाद में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया था। आईपीएल में परंपरा रही है कि टूनार्मेंट का उद्घाटन मैच, क्वालीफायर-2 और फाइनल मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन टीम के घरेलू मैदान पर रखा जाए। पिछले साल का उद्घाटन मैच 2024 की चैंपियन केकेआर के घरेलू मैदान पर हुआ था।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर