आईपीएल का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबुधाबी में, शार्दुल-रदरफोर्ड मुंबई में आए
अर्जुन जा सकते हैं लखनऊ में
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल रिटेंशन से पहले दो बड़े ट्रेड किए हैं। टीम ने शार्दूल ठाकुर को लखनऊ से 2 करोड़ में और शेरफन रदरफोर्ड को गुजरात से 2.6 करोड़ में शामिल किया। रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ जाएंगे। संजू सैमसन के चेन्नई जाने और बदले में जडेजा व सैम करन के राजस्थान पहुंचने की भी चर्चा है।
मुंबई। आईपीएल रिटेंशन से पहले मुंबई इंडियंस ने दो बड़ी ट्रैड डील की है। 5 बार की चैंपियन मुंबई ने तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दूल ठाकुर को लखनऊ सुपर जायंट्स से 2 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा, जबकि वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर शेरफन रदरफोर्ड को गुजराज टाइटंस से 2.6 करोड़ रुपए में अपने खेमे में शामिल किया।
वहीं, भारतीय टीम में चयन न होने के कारण चर्चा में रहे मोहम्मद शमी 2026 के आईपीएल सीजन से पहले त्रिकोणीय रस्साकशी के केंद्र में हैं। उनके लिए कई फ्रेंचाइजी रुचि दिखा रही हैं और हो सकता है कि उन्हें उनमें से किसी एक के साथ ट्रेड कर दिया जाए। हाल ही में पता चला है कि सनराइजर्स हैदराबाद मौजूदा मांग का सर्वोत्तम उपयोग करने के विकल्पों पर विचार कर रहा है। यूएई के अबु धाबी शहर में होगा। इससे पहले 2025 में सऊदी अरब और 2024 में दुबई में आॅक्शन हो चुका है। 10 टीमों के लिए रिटेंशन की डेडलाइन 15 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक है।
अर्जुन जा सकते हैं लखनऊ में : रिपोर्ट्स के अनुसार, रिटेंशन डेडलाइन से पहले 4 और खिलाड़ियों की ट्रैड डील भी फाइनल हो गई है। मुंबई के अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ सुपरजायंट्स ने 30 लाख रुपए में खरीद लिया है। वहीं राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन गए। उनकी जगह चेन्नई ने रवींद्र जडेजा और सैम करन को सौंपा।

Comment List