आईपीएल : राजस्थान रॉयल्स की नई आईपीएल जर्सी का अनावरण, जेके लक्ष्मी सीमेंट का दोबारा जुड़ाव

रॉयल्स से दोबारा जुड़ना घर वापसी जैसा : रविन्द्र जडेजा

आईपीएल : राजस्थान रॉयल्स की नई आईपीएल जर्सी का अनावरण, जेके लक्ष्मी सीमेंट का दोबारा जुड़ाव

राजस्थान रॉयल्स की जर्सी लॉन्च पर रविन्द्र जडेजा ने टीम में वापसी को “घर वापसी”। अनुभव और युवा खिलाड़ियों के संतुलन पर भरोसा जताया। यशस्वी जायसवाल ने टीम माहौल को परिवार जैसा बताया, वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 फाइनल पारी को खास बताया।

जयपुर। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के साथ अपने करियर की शुरूआत करने वाले रविन्द्र जडेजा ने टीम में वापसी को खास बताते हुए कहा कि यह उनके लिए किसी घर वापसी जैसा है। उन्होंने कहा कि रॉयल्स के साथ दोबारा जुड़कर वह बेहद उत्साहित हैं और टीम के युवा खिलाड़ियों के साथ खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जडेजा सोमवार को यहां राजस्थान रॉयल्स की नई जर्सी के अनावरण कार्यक्रम में पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। जडेजा ने एक अन्य सवाल पर कहा कि टीम में अनुभव और युवाओं का शानदार मिश्रण है, जिससे इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी के रूप में अपनी जिम्मेदारी के बारे में जडेजा ने कहा कि वह हमेशा अपने अनुभव के आधार पर टीम को सुझाव देने और मार्गदर्शन करने के लिए तैयार रहते हैं। रविन्द्र जडेजा ने कहा कि मैंने आईपीएल में अपने करियर की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के साथ की और करीब 17 साल बाद फिर से रॉयल्स टीम के साथ खेलेंगे।

वार्न पहनते थे 23 नम्बर जर्सी :

जर्सी लांच करते समय 23 नम्बर की जर्सी प्रदर्शित की गई। यह वही नम्बर है, जिसे राजस्थान रॉयल्स के पहले सीजन की खिताबी जीत के कप्तान शेन वार्न पहनते थे। वार्न बाद में रॉयल्स के मैंटोर भी रहे।

टीम का माहौल परिवार जैसा : यशस्वी

Read More आईपीएल-2026 : वैभव सूर्यवंशी का कहर, राजस्थान रॉयल्स ने लगाया जीत का चौका, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से दी शिकस्त

राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ने अपने करियर के टर्निंग प्वाइंट के बारे में बताते हुए कहा कि करीब दो साल पहले राजस्थान रॉयल्स द्वारा उन्हें पहचान मिलना उनके जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ था। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में टीम के साथ रहते हुए उन्हें कोच और सीनियर खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने कहा कि टीम का माहौल परिवार जैसा है, जहां सभी खिलाड़ी एक-दूसरे का समर्थन करते हैं।

Read More आईपीएल-2026 : हैदराबाद ने रोका राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ, सनराइजर्स हैदराबाद 57 रन से जीती

अंडर-19 फाइनल में खेली यादगार पारी :

Read More आईपीएल-2026 : मुंबई इंडियंस को हरा पंजाब किंग्स तालिका में शीर्ष पर पहुंची, प्रभसिमरन और श्रेयस के बीच शतकीय साझेदारी

युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि उनके करियर का एक खास पल अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम के लिए किया गया योगदान रहा। वैभव ने फाइनल में शानदार शतकीय पारी खेली थी। वैभव ने कहा कि किसी भी फील्ड में आप अच्छा करते हैं, अच्छी पोजीशन पर जाते हैं तो लोकप्रियता मिलना स्वाभाविक है। ऐसे में जरूरी है कि खिलाड़ी खुद को संतुलित रखे और अपने खेल पर फोकस बनाए रखे।

राजस्थान हमेशा हमारी यात्रा का हिस्सा रहा :

आईपीएल-2026 के लिे जेके लक्ष्मी सीमेंट फिर से राजस्थान रॉयल्स का प्रिंसिपल स्पांसर बना है। इस नई साझेदारी के तहत रॉयल्स की जर्सी पर जेके लक्ष्मी का लोगो होगा। जेके लक्ष्मी सीमेंट के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीवत्स सिंघानिया ने कहा कि राजस्थान हमेशा हमारी यात्रा का अहम हिस्सा रहा है। रॉयल्स के साथ यह साझेदारी इस मजबूत रिश्ते को और गहरा बनाती है। प्रेसिडेंट और डायरेक्टर अरुण शुक्ला ने कहा कि रॉयल्स की यात्रा हमारी तरह ही है। आरआर के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर आलोक चित्रे ने जेके लक्ष्मी सीमेंट के साथ साझीदारी पर खुशी जताई। 

Post Comment

Comment List

Latest News

आईपीएल-2026 : मुंबई इंडियंस को हरा पंजाब किंग्स तालिका में शीर्ष पर पहुंची, प्रभसिमरन और श्रेयस के बीच शतकीय साझेदारी आईपीएल-2026 : मुंबई इंडियंस को हरा पंजाब किंग्स तालिका में शीर्ष पर पहुंची, प्रभसिमरन और श्रेयस के बीच शतकीय साझेदारी
पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया। प्रभसिमरन सिंह (80) और श्रेयस अय्यर (66) की 139 रन...
मायावती का कांग्रेस और सपा पर हमला : आरक्षण को लेकर साधा निशाना, दोनों दल एसटी और ओबीसी के अधिकारों के मुद्दे पर बदलते रहे रुख
एमडीआर-183 पर अधूरी सड़क बनी मुसीबत,वन विभाग की रोक से अटका 5.9 किमी निर्माण
इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर किए हवाई हमले :  24 घंटों में 380 से अधिक ठिकानों को बनाया निशाना, मुख्यालय और लॉन्चर भी शामिल
आज का भविष्यफल    
शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान : 1422 लीटर घी सीज, बिलौना घी के एक बैच पर प्रतिबंध
विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में तेजी : मामूली गिरावट के साथ सेंसेक्स 77,976 पर खुला, इन शेयरों पर रखें नज़र