आईपीएल का शेड्यूल नहीं आया, लेकिन तैयारियां जोरों पर, बीसीसीआई की टीम ने लिया स्टेडियम का जायजा

एसएमएस स्टेडियम का जायजा लिया

आईपीएल का शेड्यूल नहीं आया, लेकिन तैयारियां जोरों पर, बीसीसीआई की टीम ने लिया स्टेडियम का जायजा

एसएमएस स्टेडियम में आईपीएल के चार मैच प्रस्तावित हैं। बीसीसीआई के वेन्यू मैनेजर अभय मडाली ने सुरक्षा और सुविधाओं का निरीक्षण किया। स्टेडियम में दर्शक दीर्घा, फ्लड लाइट, फायर सेफ्टी और ड्रेनेज सिस्टम समेत कई उन्नयन कार्य जारी, जिनमें से 35% काम पूरा हो चुका।

जयपुर। आईपीएल के चार मैच जयपुर में होना तय है और इसके लिए सवाई मानसिंह स्टेडियम में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। हालांकि, आईपीएल का शेड्यूल अभी तक जारी नहीं हुआ है। बीसीसीआई की ओर से जयपुर पहुंचे अभय मडाली ने सेफ्टी और सिक्योरिटी के नजरिए से एसएमएस स्टेडियम का जायजा लिया।

मीडिया से बातचीत में अभय ने स्टेडियम में चल रहे सुधार कार्यों पर संतोष जताया। अभय बीसीसीआई के दिल्ली सेंटर के वेन्यू मैनेजर हैं। उन्होंने कहा कि वे आज ही अपनी रिपोर्ट बीसीसीआई को भेज देंगे।  इस बीच स्टेडियम में चल रहे नवीनीकरण और उन्नयन कार्यों की समीक्षा के लिए गुरुवार को खेल विभाग के सचिव नीरज के. पवन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बीसीसीआई के अभय मडाली, राजस्थान रॉयल्स के राजीव खन्ना, पीडब्ल्यूडी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अनुपम गुप्ता, अधीक्षण अभियंता रावत, अधिशासी अभियंता पवन कुलश्रेष्ठ और एडवाइजर अखिलेश मित्तल मौजूद थे।  बैठक के दौरान स्टेडियम में चल रहे कार्यों की एक निजी एजेंसी द्वारा तैयार की गई आकलन रिपोर्ट के आधार पर विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि स्टेडियम को बीसीसीआई के मानकों के अनुरूप तैयार करने के लिए निजी एजेंसी द्वारा दर्शकों की सुरक्षा और इन्फ्रास्ट्रक्चर की मजबूती को लेकर उठाई चिन्ताओं के अनुरूप नवीनीकरण कार्य किया जा रहा है।

बैठक के बाद खेल परिषद अध्यक्ष नीरज के. पवन ने बताया कि दर्शक दीर्घाओं, रिटेनिंग स्ट्रक्चरर, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन निकासी मार्ग, दर्शकों की आवाजाही और इलेक्ट्रिकल-मैकेनिकल सिस्टम से जुड़े पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी की इंजीनियरिंग टीम के साथ एमएनआईटी के स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग विभाग के विशेषज्ञों से भी परामर्श लिया गया है।

Read More आईपीएल-2026 : लगातार तीन हार के बाद अब संजू सैमसन को सौंपी जा सकती है कप्तानी, सीएसके की शुरुआत खराब रही

उन्होंने कहा कि स्टेडियम में किए जा रहे सुधार कार्यों में नॉर्थ और ईस्ट स्टैंड्स की संरचनात्मक मजबूती, कंक्रीट क्रैक रिपेयर, रिटेनिंग वॉल की मजबूती, सुरक्षा रेलिंग लगाने के कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रिकल व्यवस्था, नई फ्लड लाइट लगाने, एयर-कंडीशनिंग, सीवर और ड्रेनेज सिस्टम तथा फायर-फाइटिंग सिस्टम को भी उन्नत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक 35 फीसदी काम हो चुका है और शेष कार्य को 25 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। 

Read More आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, प्रसिद्ध कृष्णा रहे प्लेयर ऑफ द मैच

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित