ईशा सिंह ने जीता रजत पदक : मनु भाकर बिना पदक के एशियाई खेलों से बाहर, फाइनल में नहीं बना पाईं जगह

रजत पदक काफी संघर्ष के बाद मिला

ईशा सिंह ने जीता रजत पदक : मनु भाकर बिना पदक के एशियाई खेलों से बाहर, फाइनल में नहीं बना पाईं जगह
भारत की ईशा सिंह ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता। फाइनल में चीन की शियाओ जियारुइक्सुआन से 38-38 की बराबरी के बाद शूट-ऑफ में ईशा 2-3 से हारी। उत्तर कोरिया की किम ह्योन सुक ने कांस्य जीता।

आइची-नागोया। भारत की ईशा सिंह ने सोमवार को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में बहुत कम अंतर से स्वर्ण पदक जीतने से चूक गई और उन्हें शूट-ऑफ के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। स्टार महिला निशानेबाज मनु भाकर बिना पदक के एशियाई खेलों से बाहर हो गई। फाइनल में, 50 शॉट्स के बाद ईशा और चीन की शियाओ जियारुइक्सुआन 38 हिट्स के साथ बराबरी पर थीं। उन्होंने एशियाई खेलों के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिससे गोल्ड के लिए शूट-ऑफ की स्थिति बनी। पहले शूट-ऑफ में दोनों ने अपने पांच में से चार टारगेट पर निशाना साधा, लेकिन दूसरे शूट-ऑफ में शियाओ ने 3-2 से जीत हासिल कर आइची प्रीफेक्चुरल जनरल शूटिंग गैलरी में खिताब अपने नाम किया।

ईशा सिंह के लिए यह रजत पदक काफी संघर्ष के बाद मिला। उन्होंने फाइनल की शुरुआत तो शानदार तरीके से पांच हिट्स के साथ की थी, लेकिन एलिमिनेशन शुरू होने के साथ ही उनकी रैंकिंग में कई उतार-चढ़ाव आए। 45 शॉट्स के बाद, वह उत्तर कोरिया की किम ह्योन सुक के साथ 34 अंक पर बराबरी पर थीं और शियाओ से एक पॉइंट पीछे थीं। शुरुआती दो शूट-ऑफ सीरीज में ईशा और किम के बीच कोई अंतर नहीं बन पाया, लेकिन तीसरी सीरीज में भारतीय खिलाड़ी ने 3-2 से जीत हासिल कर कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया।

इसके बाद, ईशा ने आखिरी पांच-शॉट वाली सीरीज में चार हिट्स किए, जबकि शियाओ ने तीन हिट्स किए। इससे स्कोर 38 पर बराबर हो गया और स्वर्ण के लिए शूट-ऑफ की स्थिति बन गई। आखिरकार शियाओ ने जीत हासिल की, जबकि उत्तर कोरिया की किम ने 34 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। ईशा सिंह के लिए महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में यह लगातार दूसरा एशियाई खेल रजत पदक था। इससे पहले हांगझोऊ 2023 में, मनु भाकर और रिदम सांगवान के साथ मिलकर टीम स्वर्ण जीतने के बाद वह व्यक्तिगत स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रही थीं।

वहीं, ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर का एशियाई खेल 2026 का सफर बिना किसी पदक के समाप्त हुआ। वह महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना पाईं और क्वालिफिकेशन राउंड में 579-183 के स्कोर के साथ 11वें स्थान पर रहीं। इससे पहले, मनु भाकर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में पहुंची थीं, लेकिन 181.1 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। भारत 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में भी पदक जीतने से चूक गया और चौथे स्थान पर रहा।

Read More एशियन गेम्स फाइनल में स्मृति मंधाना का ऐतिहासिक कमाल, 11 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं

 

Read More एशियन गेम्स में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता पहला स्वर्ण पदक

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रक-बस का पंजीयन अब वीडियोग्राफी के बिना नहीं,  फर्जी पंजीयन पर लगेगी लगाम; चैसिस पर बनने वाले वाहनों की 10 मिनट की रिकॉर्डिंग अनिवार्य, वाहन पोर्टल पर अपलोड होंगे फोटो ट्रक-बस का पंजीयन अब वीडियोग्राफी के बिना नहीं, फर्जी पंजीयन पर लगेगी लगाम; चैसिस पर बनने वाले वाहनों की 10 मिनट की रिकॉर्डिंग अनिवार्य, वाहन पोर्टल पर अपलोड होंगे फोटो
राजस्थान परिवहन विभाग ने चैसिस पर बनने वाले बस, ट्रक और पिकअप जैसे वाहनों के पंजीयन के समय 10 मिनट...
कांग्रेस और इंडिया गठबंधन अपना रहे हैं भ्रम और अराजकता फैलाने के लिए नये-नये हथकंडे: जेपी नड्डा
एवोकाडो की बढ़ती मांग ने बदला बाजार का स्वाद, युवाओं में बढ़ा आकर्षण
नाहरगढ़ के संजय शर्मा म्यूजियम पर NGT ने खारिज की पर्यावरण याचिका, संयुक्त समिति की जांच में नाला अतिक्रमण और पर्यावरणीय उल्लंघन की पुष्टि नहीं
निर्मला सीतारमण पहुंची कतर : भारतीय राजदूत कोप्पूला ने किया स्वागत, निवेशक सम्मेलन-2026 में लेंगी हिस्सा 
CBSE के कक्षा 6 के छात्रों को राहत: फिलहाल नहीं लागू होगी तीन भाषा नीति, 1 अप्रैल 2027 से नया नियम होगा लागू
राजधानी की सभी 2,900+ बैंक शाखाएं खुलीं : सामान्य रूप से कामकाज, हड़ताल या बंदी की अफवाहें खारिज