आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप : भारत की लगातार दूसरी जीत, नामीबिया पर जीत में ईशान, हार्दिक और वरुण चमके

शुरुआत ठीक रही 

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप : भारत की लगातार दूसरी जीत, नामीबिया पर जीत में ईशान, हार्दिक और वरुण चमके

खब्बू बल्लेबाज ईशान किशन (61) के विस्फोटक अर्द्धशतक के बाद हार्दिक पांड्या (52 रन, 21 पर 2) के आलराउंड प्रदर्शन की बदौलत भारत ने नामीबिया को 93 रन से हरा आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप ए में अपनी लगातार दूसरी जीत दतर्ज की।

नई दिल्ली। खब्बू बल्लेबाज ईशान किशन (61) के विस्फोटक अर्द्धशतक के बाद हार्दिक पांड्या (52 रन, 21 पर 2) के आलराउंड प्रदर्शन की बदौलत भारत ने नामीबिया को 93 रन से हरा आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप ए में अपनी लगातार दूसरी जीत दतर्ज की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए टी-20 विश्व कप के ग्रुप मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 209 रन बनाए। जवाब में नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन ही बना सकी।

लगातार दूसरी जीत से शीर्ष पर पहुंचा भारत :

मौजूदा टूनार्मेंट में यह भारत की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले टीम ने टी-20 विश्व कप के अपने पहले मैच में यूएसए को हराकर शानदार तरीके से अभियान की शुरूआत की थी। अब भारत की नजरें रविवार (15 फरवरी) को पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर है। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए हाई-प्रेशर वाला होगा। इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप ए की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, पाकिस्तान दूसरे पायदान पर खिसक गया।

शुरुआत ठीक रही :

Read More रणजी फाइनल : कश्मीर का पहली बार चैंपियन बनना पक्का, आकिब का पंजा, कर्नाटक पारी 293 पर ढेर

जीत के लिए 210 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी नामीबिया की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर स्टीनकैंप (29)और फ्रिलिंक (22) ने 3.4 ओवर में 33 रन जोड़े। इसके बाद नामीबिया के बल्लेबाज वरुण चक्रवर्ती (7 पर 3), हार्दिक पांड्या (21 पर 2) और अक्षर पटेल (20 पर 2) की  घातक गेंदबाजी के समक्ष नामीबिया के बल्लेबाज आत्मसमर्पण कर बैठे और पूरी टीम 19.2 ओवर में 116 रन पर ढेर हो गई।

Read More ऑल इंडिया हनुमान सिंह महिला हैंडबॉल के चैंपियन का फैसला, सेमीफाइनल में राजस्थान का मुकाबला नॉर्दर्न रेलवे से 

ईशान किशन की विस्फोटक पारी :

Read More आईपीएल का शेड्यूल नहीं आया, लेकिन तैयारियां जोरों पर, बीसीसीआई की टीम ने लिया स्टेडियम का जायजा

इससे पूर्व भारतीय पारी में ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने तूफानी अर्धशतक जड़े, जबकि नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरेस्मस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल कर मैच में रोमांच बनाए रखा। संजू सैमसन ने भी अच्छी शुरुआत की, लेकिन वह इसे बरकरार नहीं रख सके। उन्होंने 8 गेंदों पर 3 छक्कों और एक चौके की मदद से 22 रन बनाए। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका