जयपुर ओपन भवानी सिंह कप : दो विदेशी खिलाड़ियों के बीच श्रेष्ठता की जंग में मैक्स के गोल्डन गोल से जीती जिन्दल पोलो, अचीवर्स की जीत में ध्रुवपाल ने मचाया धमाल

बेटे वेंकटेश की जगह उतरे नवीन जिन्दल 

जयपुर ओपन भवानी सिंह कप : दो विदेशी खिलाड़ियों के बीच श्रेष्ठता की जंग में मैक्स के गोल्डन गोल से जीती जिन्दल पोलो, अचीवर्स की जीत में ध्रुवपाल ने मचाया धमाल

जिन्दल पोलो ने रामबाग पोलो ग्राउंड पर जयपुर ओपन भवानी सिंह कप में जयपुर अलावली को 12-11 से हराया। अतिरिक्त चक्कर में मैक्स चार्ल्टन के गोल्डन गोल से जीत मिली। मुकाबला लांस वाटसन और चार्ल्टन के बीच 8-8 गोल के साथ रोमांचक रहा।

जयपुर। छह हैंडीकैप के इंग्लैंड के खिलाड़ी मैक्स चार्ल्टन के अतिरिक्त चक्कर में बनाए गोल्डन गोल की बदौलत जिन्दल पोलो ने रामबाग पोलो ग्राउण्ड पर 14 गोल के जयपुर ओपन भवानी सिंह कप मुकाबले में जयपुर अलावली को 12-11 से पराजित कर दिया। जिन्दल और जयपुर के बीच यह हाई गोल मुकाबला आज दो विदेशी खिलाड़ियों के बीच श्रेष्ठता की जंग में बदल गया। जयपुर के लांस वाटसन और जिन्दल के मैक्स चार्ल्टन ने अपनी- अपनी टीमों के लिए 8-8 गोल दागे। मैदान पर ऐसा लग रहा था, जैसे दोनों में से कोई हार मानने को तैयार नहीं है। इस प्रतिस्पर्धा ने पूरे समय दर्शकों में मंत्रमुग्ध सा कर दिया। जयपुर की ओर से मैक्स के अलावा पद्मनाभ सिंह, मैनुअल लोरेंटे और प्रताप कानोता ने एक-एक गोल बनाया, वहीं जिन्दल के लिए नवीन जिन्दल ने दो तथा सिद्धांत शर्मा और सिमरन शेरगिल ने भी एक-एक गोल किया।

आखिरी चक्कर में टाई रहा मुकाबला :

उतार-चढ़ाव भरे मुकाबले में जिन्दल पोलो 5वें चक्कर की समाप्ति पर 10-9 से बढ़त लिए थे। आखिरी चक्कर में वाटसन ने जयपुर के लिए बराबरी का गोल दागा, वहां मैक्स ने जवाबी गोल दाग जिन्दल को फिर बढ़त दिला दी। वाटसन ने 5वें मिनट में फिर स्कोर बराबर कर दिया। स्कोर टाई रहने के बाद अतिरिक्त चक्कर खिलाया गया और मैक्स ने 40 सैकंड में ही गोल कर जिन्दल को जीत दिला दी।

बेटे वेंकटेश की जगह उतरे नवीन जिन्दल :

Read More आज से आईपीएल टी-20 का रोमांच, बेंगलुरु और हैदराबाद के मुकाबले से होगा आगाज

जिन्दल पोलो की ओर से आज टीम के ओनर और राज्यसभा सांसद नवीन जिन्दल मैदान पर उतरे। इससे पहले 14 गोल के सिरमौर कप में उनके बेटे वेंकटेश जिन्दल ने टीम की कमान संभाली थी। मजाकिया लहजे में नवीन जिन्दल बोले, मैंने इस बार बेटे को बोल दिया कि हमें भी तो खेलने दे। नवीन जिन्दल मंगलवार को एक पार्लियामेंट मीटिंग में हिस्सा लेकर एयरपोर्ट से सीधे ग्राउण्ड पर पहुंचे। फ्लाइट की लेंडिंग में देरी की वजह से मैच भी कुछ देर से शुरू हुआ।

Read More आईपीएल-2026 : जीत की पटरी पर लौटी हैदराबाद, कोलकाता की लगातार दूसरी हार, हेनरिक क्लासेन की फिफ्टी

पीपीसी ग्राउण्ड पर छा गए ध्रुव :

Read More बीएसएफ का शानदार प्रदर्शन : एआईपीडीएम टेनिस प्रतियोगिता 2025-26 में उपविजेता, जय राम मीना बने ओपन सिंगल्स चैंपियन

इससे पूर्व पीपीसी ग्राउण्ड पर खेले एक अन्य मुकाबले में ध्रुवपाल गोदारा के बेहतरीन खेल की बदौलत विमल एरियन अचीवर्स ने केरिसिल सुहाना को 12-9 से पराजित किया। इस सीजन में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे ध्रुव ने आज मैदान पर धमाल मचाए रखा और अचीवर्स के लिए अकेले आठ गोल दागे। इसके अलावा, अलेजो अराम्बरु ने दो तथा डेनियल ओटमेंडी और सलीम आजमी ने एक-एक गोल किया। केरिसिल सुहानी के लिए मैटियास वियाल ने चार, मैनुअल प्राडो और भवानी कालवी ने दो-दो तथा अशोक चांदना ने एक गोल बनाया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग