केएल सैनी ए डिवीजन लीग : राजस्थान यूथ ने जयपुर क्लब को हराया, भावित कुमावत का शतक

हिमांशु राणा और रोहन सिंह ने दो-दो विकेट लिए

केएल सैनी ए डिवीजन लीग : राजस्थान यूथ ने जयपुर क्लब को हराया, भावित कुमावत का शतक

केएल सैनी ए डिवीजन लीग में राजस्थान यूथ ने जयपुर क्लब को 52 रन से हराया। भावित कुमावत ने 127 रन की शतकीय पारी खेलकर टीम को 50 ओवर में 383/8 तक पहुंचाया। जवाब में जयपुर क्लब 331 रन पर सिमट गया। शुभम खंडेलवाल ने 3 विकेट लिए।

जयपुर। भावित कुमावत (127) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत राजस्थान यूथ ने केएल सैनी ए डिवीजन लीग मुकाबले में जयपुर क्लब को 52 रनों से पराजित कर दिया। भावित ने अपनी टीम के लिए 121 गेंदों पर 10 चौके और 5 छक्के उड़ाते हुए शानदार पारी खेली। इसकी बदौलत राजस्थान यूथ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 383 रनों का बड़ा स्कोर बनाया।

हिमांशु राणा ने 41, भगवत सिंह ने 37, रिहान अली ने नाबाद 33 और भुवनेश शर्मा ने 31 रनों का योगदान दिया। जयपुर क्लब के निखिल कोहली ने 98 रन देकर 5 विकेट लिए। जवाबी पारी में जयपुर क्लब की टीम दक्ष कासलीवाल (51), अनिकेत श्रीवास्तव (50) और अर्णव गौतम (51) की अर्द्धशतकीय पारियों के बावजूद 45.1 ओवर में 331 रनों पर सिमट गई। राजस्थान यूथ के शुभम खंडेलवाल ने 3 तथा भुवनेश शर्मा, हिमांशु राणा और रोहन सिंह ने दो-दो विकेट लिए।  

Post Comment

Comment List

Latest News

आज का भविष्यफल      आज का भविष्यफल     
सूर्यास्त शाम 06:52 बजे।
जमीन विवाद में बडे़ भाई की कुल्हाड़ी से हत्या : मौके से आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश
दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके : तीव्रता 5.9 आंकी गई, लोगों में दहशत 
एमडी ड्रग्स का मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा रेगिस्तान : युवाओं की रगों में जहर घोलने की गहरी साजिश, करोड़ों की ड्रग्स और कच्चा माल जब्त
रेगिस्तान के हुनर पर युद्ध की मार : हैंडीक्राफ्ट में ब्लैकआउट, 700 फैक्ट्रियां बंद ; करोड़ों का कारोबार संकट में
ओलों के सफेद धोरे : जयपुर, अजमेर, बीकानेर सहित कई जगह तेज अंधड़ के साथ बारिश, फसलों को नुकसान
एजीटीएफ ने किया ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ : कर्ज चुकाने के लिए घर को बनाया मौत की लैब, 3 करोड़ रुपए कीमत की एमडी और केमिकल बरामद