कोडाई क्रिकेट अकादमी में सजी सम्मान समारोह की शाम, युवा क्रिकेटरों का बढ़ाया उत्साह

अनुशासन और टीम भावना से मिली सफलता

कोडाई क्रिकेट अकादमी में सजी सम्मान समारोह की शाम, युवा क्रिकेटरों का बढ़ाया उत्साह
कोडाई प्रीमियर लीग क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन कोडाई क्रिकेट अकादमी में किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व रणजी प्लेयर और अंडर-19 लेवल में टीम सिलेक्टर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके शरद जोशी रहे।

जयपुर। कोडाई प्रीमियर लीग क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन कोडाई क्रिकेट अकादमी में किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व रणजी प्लेयर और अंडर-19 लेवल में टीम सिलेक्टर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके शरद जोशी रहे। इस अवसर पर शरद जोशी ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का सबसे बड़ा मंच है। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के समापन पर अकादमी के संरक्षक अनिल मेहता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि किसी भी सफल कोच-खिलाड़ी के रिश्ते की बुनियाद विश्वास होता है। खिलाड़ियों को भरोसा होना चाहिए कि उनके कोच उनके हित में सोचते हैं और उन्हें सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अकादमी के हेड कोच प्रेरित गोस्वामी ने कहा कि "मैदान पर आपकी यह सफलता सुबह-शाम की कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। हमें आप पर गर्व है।" आप सभी का आपसी तालमेल और सपोर्ट देखकर बहुत खुशी हुई।" "इस बेहतरीन प्रदर्शन को बरकरार रखें। आप में आगे चलकर बहुत बड़ा मुकाम हासिल करने की क्षमता है।"इस अवसर पर अन्य कोच मुकेश सैनी, आदित्य, हिमांशु शर्मा, अभिजीत गोस्वामी और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. के.के. शर्मा, अकादमी के चेयरमैन राजेश शर्मा, सुनील जैन (लीगल एडवाइजर) सहित अनेक गणमान्य अभिभावक उपस्थित रहे।

4 कैटेगरी में दिए गए अवॉर्ड :

·    पहला सुपर सीनियर कैटेगरी में बेस्ट बल्लेबाज गुणवंश निर्वाण, बेस्ट गेंदबाज अथर्व खंडेल, बेस्ट फील्डर रचित, मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर कार्तिकेय चौहान को अवार्ड दिया गया।
·    दूसरा सीनियर कैटेगरी में बेस्ट बल्लेबाज बिट्टू राजभर, बेस्ट गेंदबाज राघव यादव, बेस्ट फील्डर तनिष्क वर्मा, मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर सम्यक जैन को अवार्ड दिया गया।
·    तीसरा सब जूनियर कैटेगरी में बेस्ट बल्लेबाज राजवर्धन सिंह, बेस्ट गेंदबाज मनन कस्तिया, बेस्ट फील्डर रिदान सैनी, मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर लक्षित शर्मा को अवार्ड दिया गया।
·    चौथा जूनियर कैटेगरी में बेस्ट बल्लेबाज दिविज श्रीवास्तव, बेस्ट गेंदबाज अथर्व सिंह, बेस्ट फील्डर पार्थ प्रजापत, मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर आदित्य गौर को अवार्ड दिया गया।

 

Read More टी-20 : अर्शदीप सिंह ने भारत को दिलाई 2-1 की बढ़त, अभिषेक शर्मा का धुंआधार अर्द्धशतक विंडीज पर पड़ा भारी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छुट्टियों में गुलजार हुए जयपुर के पर्यटन स्थल : उमड़े सैलानी, आमेर महल से हवामहल तक पर्यटकों की रौनक छुट्टियों में गुलजार हुए जयपुर के पर्यटन स्थल : उमड़े सैलानी, आमेर महल से हवामहल तक पर्यटकों की रौनक
पर्यटन सीजन और छुट्टियों के चलते गुलाबी नगरी के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर रौनक बढ़ गई है। सोमवार को आमेर...
दिल्ली में ई-रिक्शा पर सख्ती की तैयारी, 2.5 लाख वाहनों की सीमा और बिना पंजीकरण चलने पर जब्ती का प्रस्ताव
दीपावली की मिठास में घुला चुनावी स्वाद, बधाइयों के बहाने वोटरों पर डोरे! पंचायत चुनाव से पहले गांव-गांव सक्रिय हुए दावेदार, सोशल मीडिया पर पोस्टर और संदेशों की बाढ़
रोजाना 2 टीएमसी पानी बर्बाद होने का दावा, किसानों की फसल बचाने के लिए कविता का अल्टीमेटम
विश्व आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस, 21 अक्टूबर को आयोडीन युक्त नमक के प्रति जागरूकता गतिविधियां होंगी आयोजित
ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण पर जोर,  दिया कुमारी ने आहड़ संग्रहालय का लिया जायजा; ऐतिहासिक धरोहरों को संवारने के दिए निर्देश 
कर्नाटक में स्टिंग ऑपरेशन पर सियासी संग्राम, कुमारस्वामी का अल्टीमेटम- विजयादशमी तक गिरफ्तारी नहीं तो राज्यव्यापी प्रदर्शन