फुटबॉल के इतिहास में 900 गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने लियोनल मेसी : 21 साल बाद ऐतिहासिक उपलब्धि, दुनिया के महान खिलाड़ियों में शुमार

मेसी करेंगे अर्जेंटीना की कप्तानी 

फुटबॉल के इतिहास में 900 गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने लियोनल मेसी : 21 साल बाद ऐतिहासिक उपलब्धि, दुनिया के महान खिलाड़ियों में शुमार

लियोनेल मेसी ने करियर का 900वां गोल कर इतिहास रचते हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो की सूची में जगह। उपलब्धि उन्होंने कॉन्काकैफ चैंपियंस कप में इंटर मियामी के मैच में हासिल की। 17 साल में पहला गोल करने वाले मेसी अब अर्जेंटीना की कप्तानी करते हुए ग्वाटेमाला के खिलाफ मैदान में उतरेंगे।

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी अपने करियर में 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉल खिलाड़ी बन गए हैं। इस उपलब्धि के साथ ही वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की खास जमात में शामिल हो गए। 38 साल के मेसी ने चेज स्टेडियम में कॉन्काकैफ चैंपियंस कप में नैशविले एफसी के साथ इंटर मियामी के 1-1 से ड्रॉ रहे मैच की शुरुआत में ही गोल करके यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। हालांकि इस मैच के बाद इंटर मियामी टूर्नामेंट से बाहर हो गया। इस मुकाबले में मेसी ने अपना 900वां गोल बाएं पैर से किया।

17 साल की उम्र में किया था पहला गोल :

मेसी ने अपना पहला गोल 17 साल की उम्र में बार्सिलोना के लिए किया था। उनके सीनियर फुटबॉल करियर के पहले गोल के ठीक 21 साल बाद यह 900वां गोल आया। मैच के बाद इंटर के मैनेजर जेवियर माशेरानो ने कहा कि मैं बस एक सौभाग्यशाली दर्शक हूं, न इससे ज्यादा, न इससे कम। मैंने उनके गोल करने में अधिक योगदान नहीं दिया है न तो असिस्ट (गोल में मदद) देकर, और न ही अब एक कोच के तौर पर।

मेसी करेंगे अर्जेंटीना की कप्तानी :

Read More असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव : 7 और 10 को गुवाहाटी में होने हैं आईपीएल मैच, बदलाव की उम्मीद में जयपुर में तैयारी तेज

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन ने बुधवार को बताया कि इस महीने के आखिर में ग्वाटेमाला के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड कप वार्म-अप फ्रेंडली मैच में लियोनेल मेसी अर्जेंटीना की टीम की कप्तानी करेंगे।  मैनेजर लियोनेल स्कालोनी ने अपनी 28 लोगों की टीम में दो नए खिलाड़ियों को भी शामिल किया है।

Read More इंडियन फुटबॉल लीग : अमादू सूकौना के दो गोल से जीती मेजबान आरयूएफसी, नामधारी एफसी को 3-2 से हराया

 

Read More आईपीएल : राजस्थान रॉयल्स की नई आईपीएल जर्सी का अनावरण, जेके लक्ष्मी सीमेंट का दोबारा जुड़ाव

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मिडिल ईस्ट युद्ध लंबा चला तो एलपीजी संकट बढ़ने से बिजली विभाग के सामने बढ़ेगी चुनौती : इंडेक्शन की बढ़ती बिक्री के बाद लोड बढ़ने का सता रहा डर, सप्लाई में अंतर बढ़ने की आशंका मिडिल ईस्ट युद्ध लंबा चला तो एलपीजी संकट बढ़ने से बिजली विभाग के सामने बढ़ेगी चुनौती : इंडेक्शन की बढ़ती बिक्री के बाद लोड बढ़ने का सता रहा डर, सप्लाई में अंतर बढ़ने की आशंका
मिडिल ईस्ट युद्ध की आहट के बीच LPG संकट ने डिस्कॉम की चिंता बढ़ा दी है। इंडक्शन के बढ़ते उपयोग...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर लिया आशीर्वाद: आध्यात्मिक उपदेशों से हुईं अभिभूत, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
ऐतिहासिक गिरावट: मिडिल ईस्ट तनाव का रूपए पर दिखा असर, 19 पैसे टूटकर 93.08 प्रति डॉलर पर पहुंचा
IFMS 3.0 में सर्विस डिटेल अपडेट नहीं तो अटकेगा वेतन, वित्त विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश
आईएमएफ की टीम सोमवार से श्रीलंका के सुधार कार्यक्रम की करेगी समीक्षा: प्राकृतिक आपदा के प्रति राजकोषीय प्रतिक्रिया एवं मौद्रिक नीति तथा वित्तीय क्षेत्र की स्थिरता, चक्रवात दितवाह के प्रभाव पर चर्चा संभव
असम में कांग्रेस के सामने चुनौतियां: अपार पार्टी का बिखराव बन सकता है घातक, मुसलमानों की अहम भूमिका
बिना ओटीपी एवं डायरी में एंट्री किए अब नहीं मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर: सुमित गोदारा