वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र

न्यूयॉर्क में होगा खिताबी मुकाबला

वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
यूनीसेफ चैरिटी के 19 साल पुराने फोटोशूट से चर्चा में आए लियोनेल मेसी और लैमिन यमल अब विश्व कप के सबसे बड़े मंच पर आमने-सामने होंगे। अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होने वाला यह खिताबी मुकाबला भारतीय समयानुसार सोमवार, 20 जुलाई 2026 को रात 12:30 बजे (IST) खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर और स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से शिकस्त देकर फाइनल का टिकट पक्का किया है।

नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले लियोनेल मेसी और स्पेन के युवा स्टार लैमिन यमल की 19 साल पुरानी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर फिर सुर्खियों में है। वर्ष 2007 में यूनिसेफ के चैरिटी कैलेंडर के लिए हुए फोटोशूट में युवा मेसी ने पांच महीने के यमल को नहलाते हुए तस्वीर खिंचवाई थी। उस समय किसी ने नहीं सोचा था कि यही बच्चा भविष्य में फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर मेसी का प्रतिद्वंद्वी बनेगा। अब न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होने वाले फाइनल में दोनों आमने-सामने होंगे। 

मेसी जहां अपने शानदार करियर में एक और विश्व कप जीतने की कोशिश करेंगे, वहीं 18 वर्षीय यमल नई पीढ़ी के सबसे बड़े सितारे के रूप में इतिहास रचने उतरेंगे। बार्सिलोना की ला मासिया अकादमी से निकले दोनों खिलाड़ियों की यह टक्कर फुटबॉल जगत के लिए बेहद खास मानी जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग